सम्बंधित जानकारी
- श्री गणेश चतुर्थी : उच्छिष्ट गणपति करेंगे हर कामना पूरी, जानिए कैसे करें प्रसन्न
- रविवार विशेष : आज क्या करें कि सेहत का वरदान मिले
- वैशाख माह शुरू, करें श्रीहरि विष्णु की आराधना, पढ़ें अपनी राशि का मंत्र
- संगीत की स्वर-लहरियों से हो सकता है बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज
- गोधूलि-लग्न क्या है, विवाह में कब करें इस लग्न का चयन और किन बातों का रखें ध्यान, जानिए
12 राशियां और गणेश आराधना : आपकी राशि के लिए कौन से गणेश शुभ हैं
तंत्र शास्त्रों में अलग-अलग तत्व से बने हुए गणपति का पूजन करने का फल अलग-अलग बतलाया गया है। राशि के अनुसार भी इनका वर्णन है, जैसे-
(1) मेष व वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति रक्त वर्ण के गणेशजी का पूजन करें। माणिक्य, लालड़ी, मूंगा या रक्तवर्ण की कोई भी वस्तु के गणेश आपको शुभ फल देगें।
(2) वृषभ व तुला राशि के व्यक्ति सफेद या क्रीम रंग के गणपति का पूजन करें या इस वर्ण की कोई और वस्तु के गणेश पूजें।
(3) मिथुन व कन्या राशि के व्यक्ति हरे रंग के गणपति का पूजन करें।
(4) कर्क राशि के व्यक्ति श्वेत वर्ण या क्रीम वर्ण के गणपति का पूजन करें।
(5) कुंभ व मकर राशि के व्यक्ति नील वर्ण के गणपति का पूजन करें।
(6) धनु व मीन राशि के व्यक्ति पीतवर्ण के गणपति का पूजन करें। हरिद्रा गणपति के पूजन से अधिक लाभ होगा।
(7) सिंह राशि के व्यक्ति लाल वर्ण के या गुड़ के गणपति का पूजन कर सकते हैं।
