सम्बंधित जानकारी
- Guru pushya nakshatra: गुरु पुष्य नक्षत्र के इस वृक्ष पर अर्पित किया जल तो होगी लक्ष्मी की प्राप्ति
- अखंड गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग आज, इस दिन क्या करें, जानें 20 काम की बातें
- Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त
- Guru Pushya Nakshatra Special: गुरु पुष्य नक्षत्र योग में क्या नहीं खरीदें, जानिए क्या खरीदना होगा शुभ और मुहूर्त
- गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें
Guru pushya nakshatra: पुष्य नक्षत्र इस बार 24 घंटे 44 मिनट तक का, कल भी कर सकते हैं खरीदारी
Guru pushya nakshatra 2024 dates and time: 24 अक्टूबर 2024 गुरुवार के दिन गुरु पुष्य नक्षत्र सुबह 11 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगा अगले दिन 25 अक्टूबर 12 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। यानी कुल 24 घंटे 44 मिनट तक का रहेगा पुष्य नक्षत्र काल। पंचांग भेद से 11:42 से अगले दिन 12:27 तक यानी 23 घंटे 45 मिनट का बताया जा रहा है। इस नक्षत्र में सोना, चांदी, बर्तन, वाहन खरीदना शुभ होगा है। गृह प्रवेश करना भी शुभ माना गया है। इसलिए कल भी इस नक्षत्र काल में 12 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं।
पुष्य नक्षत्र प्रारंभ : 24 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजकर 17 मिनट से।
पुष्य नक्षत्र समाप्त : 25 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट तक।
24 अक्टूबर 2024 गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन का शुभ मुहूर्त:-
सोना और वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 के बीच।
लाभ का चौघड़िया: दोपहर 12:05 से दोपहर 01:29 के बीच।
शुभ का चौघड़िया: अपराह्न 04:18 से शाम 05:42 के बीच।
नोट : वैसे इस दिन पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, लक्ष्मी नारायण और अमृत सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा इसलिए राहुकाल छोड़कर कभी भी कुछ भी खरीद सकते हैं। राहुकाल दोपहर 01:29 से दोपहर 02:54 के बीच रहेगा।
पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें?
पुष्य नक्षत्र पर बृहस्पति (गुरु), शनि और चंद्र का प्रभाव होता है इसलिए सोना, चांदी, लोहा, बहीखाता, परिधान, उपयोगी वस्तुएं खरीदना शुभ होता है। इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं जिसका कारक सोना है। स्वामी शनि है अत: लोहा और चंद्र का प्रभाव रहता है इसलिए चांदी खरीदते हैं। स्वर्ण, लोहा या वाहन आदि और चांदी की वस्तुएं खरीदी जा सकती है। इसी के साथ ही बड़े निवेश करना इस नक्षत्र में अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
