'चोर पंचक' शुरू, जानिए कब होगी पंचक की समाप्ति। panchak time
श्रावण के पवित्र माह में पंचक शुक्रवार से शुरू हो गया है। शुक्रवार से शुरू होने वाले पंचक काल को 'चोर पंचक' कहा जा जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार पंचक का समय अशुभ समय माना जाता है। पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। इन्हीं नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को 'पंचक' कहा जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है। इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। अत: इन दिनों में विशेष संभलकर रहने की आवश्यकता होती है। शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से शुरू हुआ पंचक काल 24 जुलाई को 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। अत: इस समयावधि में अधिक सतर्क रहना चाहिए।
यह अशुभ समय होने से इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। इसी के चलते पंचक के समय हर किसी को शुभ कार्य करने से रोका जाता है। आइए जानते हैं जुलाई माह में पंचक काल का समय :-
जुलाई 2019 में पंचक आरंभ काल- पंचक समाप्ति काल
शुक्रवार, 19 जुलाई 14:58:10 बजे- बुधवार, 24 जुलाई 15:42:32 बजे तक रहेगा।
मुंडन मुहूर्त : इस माह में नहीं है।
