1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Navratri Kalash Sthapana

Navratri 2024 : नवरात्रि 2024, जानें लग्नानुसार घट स्थापना के शुभ मुहूर्त

एक लाइन में जानें नवरात्रि घट स्थापना के शुभ मुहूर्त

Durga Worship on chaitra navratri 2024
Chaitra navratri 2024: इस वर्ष 09 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने जा रही है। नवरात्रि के यह नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-उपासना के दिन होते हैं। अनेक श्रद्धालु इन नौ दिनों में अपने घरों में घट-स्थापना कर अखंड ज्योति की स्थापना कर नौ दिनों का उपवास रखते हैं। 
आइए जानते हैं कि नवरात्रि में घट-स्थापन एवं अखंड ज्योति प्रज्वलन का शुभ मुहूर्त कब है-
 
अभिजित मुहूर्त-
 
- अपराह्न 11:55 (AM) से 12:45 (PM) बजे तक।
 
दिवस मुहूर्त-
 
- प्रात: 10:45 (AM) से 01:55 (PM) बजे तक।
 
रात्रिकालीन मुहूर्त-
 
- रात्रि 8:00 (PM) से 09:28 (PM) बजे तक।
 
किन लग्नों में करें घट स्थापना-
 
देवी पूजा में शुद्ध मुहूर्त एवं सही व शास्त्रोक्त पूजन विधि का बहुत महत्व है। शास्त्रों में विभिन्न लग्नानुसार घट स्थापना का फल बताया गया है-
 
शुभ लग्न-
(1) 1-मेष : धनलाभ- समय- 6:37 AM- 8:15 AM
 
(2) 4-कर्क : सिद्धि- समय- 12:25 AM- 2:43 PM
 
(3) 6-कन्या : लक्ष्मी प्राप्ति- समय- 4:58 PM- 7:13 PM
 
(4) 7-तुला : ऐश्वर्य प्राप्ति- समय-7:13 PM- 9:31 PM
 
(5) 8-वृश्चिक : धनलाभ- समय- 9:31 PM- 11:47 PM तक।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना, कथा, मंत्र, मुहूर्त और पूजा विधि सभी सामग्री एक साथ