1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. mercury planet transit in Aries

18 मई तक मेष राशि में रहेंगे बुध, जानिए किस राशि के लिए हैं शुभ, किसके लिए अशुभ

बुध का मेष राशि में प्रवेश
3 मई 2019 की शाम बुध ने राशि बदली है। अब तक बुध मीन राशि में नीच के थे, लेकिन अब वह मेष राशि में आ गए हैं। इस बदलाव से बुध की नीच की स्थिति खत्म हो गई है। मेष राशि के स्वामी मंगल है। मंगल और बुध की शत्रुता है, लेकिन मेष राशि के लोगों के लिए बुध लाभदायक रहने वाले हैं।  बुध मेष राशि में 18 मई तक रहेंगे, इसके बाद वृष राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए सभी 12 राशियों पर मेष राशि के बुध का कैसा होगा असर..
 
मेष
इस राशि के लिए बुध शुभ फल देने वाला रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ मिलने के योग बनेंगे। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
 
वृष
इस राशि के लिए बुध की स्थिति अशुभ रहने वाली है। सावधानी से काम करना होगा, वरना हानि हो सकती है। वाद-विवाद से बचें।
 
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के बुध आय में बढ़ोतरी करने वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारियों की मदद से बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
 
कर्क
इन लोगों को पिता की ओर मदद मिलेगी, धन लाभ होगा। पिता के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए काम की अधिकता रहेगी।
 
सिंह
बुध की वजह से भाग्य में वृद्धि होगी। संतान से सुख मिलेगा। घर में शांति रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
 
कन्या
इन लोगों के लिए बुध की स्थिति अशुभ रहने वाली है। धन संबंधी कार्यों में हानि हो सकती है। धैर्य से काम करें, क्रोध से बचें।
 
तुला
इस राशि के लोगों के लिए बुध लाभदायक रहेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी और अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
 
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को सावधान होकर काम करना होगा। बुध की वजह से समय अशुभ रहेगा। कोई बड़ी हानि हो सकती है।
 
धनु
इन लोगों के भाग्योदय का समय है। कम मेहनत में भी कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। सुख बना रहेगा।
 
मकर
मकर राशि के लिए बुध अशुभ फल देने वाला रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। कार्य की अधिकता होगी और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।
 
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी यानी कार्यों का अच्छा प्रदर्शन रहेगा। भाई की मदद से धन लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
 
मीन
इस राशि के लोगों के संचित धन में वृद्धि के योग हैं। शुभ बुध की वजह से सभी कामों में सफलता के साथ मान-सम्मान मिलेगा।
अगला लेख
Akshaya Tritiya 2019 : दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए यह दिन श्रेष्ठ है, पढ़ें 25 पौराणिक बातें