जीवित नास्त्रेदमस ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, 2028 तक होगा बड़ा काम
Athos Salome insta
'मिरर' की रिपोर्ट रिपोर्ट के अनुसार अब एथोस सैलोम ने 2024 के लिए चौंकाने वाली भविष्यवाणियाँ की हैं, जिसमें तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत, कोरोना से भी बदतर महामारी पैदा करने वाले एक नए वायरस का प्रसार, एक बड़ा साइबर हमला और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मृत लोगों के साथ संचार शुरू करना शामिल है।ALSO READ: गुरु अतिचारी, शनि का मीन राशि में प्रवेश और राहु की उल्टी चाल, क्या बिगाड़ देगी देश-दुनिया का हाल
खासकर उनकी एक भविष्यवाणी ने दुनियाभर में तहलका मचा रखा है। उन्होंने बताया है कि एलियन की खोज कब तक हो सकती है। एथोस सैलोमे ने दावा किया है कि आने वाले 4 साल में एलियन जीवन की खोज हो जाएगी। मानव की मुलाकात अब एलियन से होने वाली है। इसलिए मानव को एलियन को देखने और उसके साथ रहने के लिए तैयार रहना चाहिए। यानी साल 2028 तक मानव और एलियन का मिलन होगा। एथोस सैलोमे का दावा है कि वे 'जैविक अन्वेषण में एक नया मोर्चा' कहते हैं, जो साल 2026 और 2028 के बीच आएगा। ALSO READ: 2025 predictions: वर्ष 2025 को क्यों माना जा रहा है सबसे खतरनाक?
उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की कोशिश से यह संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण रहस्य का खुलासा 'यूरोपस' महासागरों की गहराई में होगा और बृहस्पति के चंद्रमाओं में से एक पर, जहां शोधकर्ताओं को "जैविक जटिलता" दिखाने वाले सूक्ष्मजीवों का सामना करना पड़ेगा।
