होली 2022: कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए होली | Holi Horoscope
Holi ka rashifal
18 मार्च का राशिफल : (18 March Rashi Aaj Ka Rashifal):
मेष (Mesh): आपका अत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके सहयोगी आपका हौसला बढ़ाएंगे।
वृषभ (Vrishabh): आपके मन में क्रोध बढ़ेगा। मित्रों से मतभेद उभर सकते हैं। संयम रखें।
मिथुन (Mithun): समस्या का समाधान होने के बाद आपके मन की बेचैनी समाप्त हो जाएगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (Kark): आपके कार्य अटक सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
सिंह (Singh): आपके अटके कार्य संपन्न होंगे। आपके प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा।
कन्या (Kanya): कहीं निवेश कर रखा है तो लाभ होगा। संबंधों को लेकर आपको संयम बरतना होगा।
तुला (Tula): इस दिन यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो संबंध और बेहतर होंगे। माता से सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक (Vrishchik): कुछ भी करने से पहले किसी से सलाह जरूर लें और किसी भी प्रकार का लालच न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा।
धनु (Dhanu): मित्र या पड़ोसियों से संबंधों में सतर्कता रखें, वाद विवाद से बचें। दांपत्य जीवन में मथुरता रहेगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
मकर (Makar): इस दिन मानसिक तनाव से बचना होगा। कार्य की अधिकता के चलते भी आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। अनजाना भय सताएगा।
कुंभ (Kumbh): घर परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई बहन की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
मीन (Meen): व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा है तो कोई आपक छवि बिगाड़ने का कार्य कर सकता है। बाकी दिन अच्छा रहेगा।
