• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Budh gochar in kark 2023
Written By
Last Updated : गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (18:10 IST)

बुध का कर्क राशि में गोचर, किन 5 राशियों के लिए है अशुभ?

बुध का कर्क राशि में गोचर, किन 5 राशियों के लिए है अशुभ? - Budh gochar in kark 2023
Transit of Mercury in Cancer: बुध ग्रह ने 8 जुलाई 2023 शनिवार की रात को कर्क राशि में प्रवेश किया है। कर्क राशि चंद्र की राशि है। 17 जुलाई को यह सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग बनाएगा। हालांकि बुध का कर्क राशि में गोचर 5 राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है शामिल।
 
मेष राशि : मेष राशि के तीसरे और छठे भाव के स्वामी बुध अब कुंडली के चौथे भाव में गोचर होगा। बुध का कर्क में गोचर आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। करियर और नौकरी में आपके लिए मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा। हालांकि व्यापार में लाभ हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के पहले और चौथे भाव के स्वामी बुध अब दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बुध का यह गोचर आपके लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है। व्यापारियों को लाभ अर्जित करने में कड़ी मेहतन करना होगी। नौकरीपेशा हैं तो सावधानी से कार्य करना होगा। सेहत और रिश्तों को लेकर भी सतर्क रहें।
Budh grah Mercury
सिंह राशि : आपकी कुंडली में बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब वे बारहवें भाव में गोचर करेंगे। आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकती है। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। व्यापार में रणनीति बदलने की जरूरत है। नौकरी में सावधानी से कार्य करने की जरूरत है। सेहत और रिश्तों का ध्यान रखें।
 
तुला राशि : आपकी कुंडली के नौवें और बारहवें भाव के स्वामी बुध का अब दसवें भाव में गोचर होगा। नौकरी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापारी हैं तो धन लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोच समझकर खर्च करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।
 
धनु राशि : आपकी कुंडली के सातवें और दसवें भाव के स्वामी बुध का अब यह आठवें भाव में गोचर होगा। पारिवारिक जीवन में वाद विवाद हो सकता है। करियर में रुकावट आ सकती है। नौकरी में अधिक दबाव के चलते परेशान रहेंगे। व्यापारी हैं तो प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिलने के आसार हैं। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे।