मंगलवार, 1 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. bhavishya malika predictions, will 13 muslim countries attack India along with china, what will India do
Written By WD Feature Desk
Last Updated : मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (13:07 IST)

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी, क्या 13 मुस्लिम देश चीन के साथ मिलकर करेंगे भारत पर आक्रमण, भारत क्या करेगा?

Bhavishya Malika
bhavishya malika in hindi: ओड़िसा के पांच प्रमुख संतों में से एक अच्युतानंद दास का जन्म 10 जनवरी 1510 को ओड़ीसा के जगन्नाथ पुरी में हुआ था और उनका निधन 1631 में हुआ था। संत अच्युतानंद दास जी ने हरिवंश, केबार्ता गीता, गोपलंकाओगलाब, गुरु भक्ति गीता, अनाकार संहिता, 46 पटल आदि शामिल है। उन्होंने भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्यकाल पर अलग अलग रचनाएं भी की हैं जिन्हें मालिका के नाम से जाना जाता है। भविष्यकाल पर की गई रचना को भविष्य मालिका कहने लगे हैं कहते हैं कि संत अच्युतानंद दास ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर को केंद्र में रखकर कई भविष्‍यवाणियां की है। हालांकि उनकी भविष्‍यवाणी की पुस्तक कहां है और किसके पास है यह कोई नहीं जानता फिर भी उनकी भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वायरल हो रही भविष्यवाणी तीसरे विश्‍व युद्ध और भारत पर चीन करेगा 13 मुस्लिम देशों के साथ मिलकर आक्रमण ऐसी भविष्‍यवाणी भी वायरल हो रही है।
 
भविष्य मालिका के नाम पर वर्तमान में कई लोगों द्वारा ग्रंथ लिखे गए हैं और उनमें से एक है भविष्य मालिका पुराण। इसके लेखक है कथावाचक पंडित काशीनाथ मिश्र जी। इन्हीं की लिखी किताब की भविष्‍यवाणियां ज्यादा वायरल हो रही है। कई लोग इसे लोग फर्जी किताब मानते हैं। 
 
1. भविष्य मालिका के अनुसार धरती 3 चरणों से गुजर रही है। पहला कलयुग का अंत होगा, दूसरा महाविनाश होगा और तीसरा आएगा एक नया युग। एक ओर प्राकृतिक आपदाएं होंगी तो दूसरी ओर होगा महायुद्ध। तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर हो जाएगी। शनि मीन योग में तबाही होगी।
 
2. भविष्य मालिका के अनुसार 13 दिनों के पक्ष के बाद 29 मार्च 2025 में जब शनि मीन योग पड़ेगा तब यह समय एक विभीषिका के समान होगा। शनि जब मीन राशि में प्रवेश करेंगे तब भारत पर संकट के बादल छाएंगे। ढाई वर्ष तक अराजकता रहेगी। 29 मार्च 2025 से 23 फरवरी 2028 तक शनि मार्गी और वक्री होकर मीन राशि में रहेंगे। तब जनता त्राहि-त्राहि करने लगेगी। फिर 23 फरवरी 2028 से 17 अप्रैल 2030 तक शनि मेष राशि में रहेंगे। इसी दौरान महाविनाश का दौर खत्म हो जाएगा और एक नए युग का प्रारंभ होगा।
एही भारत रे संगे
पाकिस्तान टी लडीब रंगे।
महासमर करीब जाणिथा देंगे
उड़ि जे चीन सैन्य तुरुकि ईरान जाण ब्रिटिश जे।
अमेरिका पाकिस्तान कु देवे बल अस्त्र शस्त्र अबर।
जोगाई देबे युद्ध लागिब आबर।।- भविष्य मालिका पुराण
अर्थ- पाकिस्तान और चीन मिलकर भारत के साथ युद्ध करेंगे। पाकिस्तान को तुर्की, ईरान, ब्रिटिश, अमेरिका और 13 मुस्लिम देशों की तरफ से अस्त्र, शस्त्र सैन्य,अर्थ सब प्रकार का सहयोग मिलेगा।
 
एहा देखिबे रुसिया असि होइब ठिया।
भारत समर क्षेत्रे सेहि कुटिया।
अस्त्र शस्त्र सैन्य जोगाई देब जाण।
भारत सहित मिसि करिब रण।- भविष्य मालिका पुराण
 
अर्थ- जिस समय तृतीय विश्व युद्ध होगा एक तरफ से भारत रहेगा दूसरी तरफ से चीन, पाकिस्तान, तुर्की, अमेरिका, ईरान, और 13 मुस्लिम देश लड़ रहे होंगे। उसी समय रूस भारत को सहयोग करेगा। रूस और भारत मिलकर शत्रु देश के सैनिकों के साथ डटकर लड़ेगा।
 
3. शनि मीन योग में एक संत के हाथों में होगी देश की बागडोर जो अविवाहित होगा। वही संपूर्ण क्षत्रप होगा। उसमें विश्व का नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होगी और वह धर्म के सहारे शांति स्थापित कर पाएगा। 
 
4. जब गगन गादी पर होंगे और उड़ीसा के दिव्य सिंह राजा गादी पर होंगे तब भारत पर आक्रमण होगा। 13 मुस्लिम देश चीन के साथ मिलकर आक्रमण करेंगे। तीसरा विश्वयुद्ध 6 साल 6 माह तक चलेगा। आखिरी के 13 माह भारत युद्ध में शामिल होगा और यह भारत की लड़ाई होगी। भारत की इसमें विजय होगी। भारत सदा के लिए अपने दुश्मनों को न सिर्फ खत्म कर देगा बल्कि विश्व गुरु भी बन जाएगा।
 
5. तृतीय विश्व के दौरान भारत पाकिस्तान युद्ध होगा: सभी भविष्यवक्ताओं के अनुसार निकट भविष्य में तीसरा विश्व युद्ध होगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस बीच भारत-पाकिस्तान युद्ध होगा। इस युद्ध में पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा। यह युद्ध कब होगा यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन यह मान लें कि युद्ध शुरू हो चुका है। अब बस हथियार जमा किए जा रहे हैं। युद्ध में भारत को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा लेकिन अंतत: जीत भारत की होगी। कट्टरपंथी ताकतों और आतंकवाद का अंत होगा।
 
6. भारत का आखिरी राजा एक शक्तिशाली हिन्दू राजा होगा, जो योगी पुरुष होगा और जिसकी कोई संतान नहीं होगी। उसमें विश्व का नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होगी और वह धर्म के सहारे शांति स्थापित कर पाएगा। 
 
डिस्क्लेमर : उपरोक्त जानकारी विभिन्न स्रोत पर आधारित है। इसकी आधिकारिक पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है।
 
ये भी पढ़ें
July horoscope : जुलाई 2025 में 12 राशियों के लिए क्या है खास इस महीने?