1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2025
  4. shani amavasya par kya nahi karna chahiye

29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक साथ, भूलकर भी न करें ये काम वर्ना...

Shani Amavasya 2025
Shani Amavasya 2025: हिन्दू वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष 29 मार्च 2025 को चैत्र अमावस्या पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिन दो बड़ी खगोलीय घटनाएं घटेगी जिनका ज्योतिष में बड़ा महत्व है। इस दिन साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण है और इसी दिन न्याय और कर्मफलदाता शनि करीब ढाई वर्षो बाद कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रहण और शनि के गोचर के दिन चैत्र अमावस्या भी है। इस तरह एक ही दिन शनिचरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण का योग बन रहा है। अमावस्या तिथि, सूर्य ग्रहण और शनि के गोचर करने पर इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या पर गलती से भी ना करें ये काम?
•    इस दिन नकारात्मक विचारों को अपने मन में न आने दें। सकारात्मक रहें और भगवान का ध्यान करें।
•    शनेश्वरी अमावस्या के दिन जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए खासकर गए कुत्ते और कौवे को परेशान करने से शनिदेव क्रोधित होते हैं।
•    शनेश्वरी अमावस्या के दिन बाल काटने, नाखून काटने और दाढ़ी बनाने से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे जीवन में समस्याएं और बाधाएं आ सकती हैं।
•    यदि संभव हो तो इस दिन यात्रा करने से बचें।
•    इस दिन तामसिक भोजन न करें। सात्विक भोजन करें और पानी भी सावधानी से पिएं।
•    इस दिन झूठ बोलने से बचें। सच बोलें और ईमानदारी से काम करें।

ALSO READ: 29 मार्च को शनि और राहु की युति से बन रहा है पिशाच योग, बचने के 10 उपाय 
शनेश्वरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण के उपाय
•    इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।
•    भगवान का ध्यान करें और मंत्रों का जाप करें।
•    इस दिन तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है।
•    शनि देव को तेल चढ़ाएं और उनकी पूजा करें।
•    सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उनकी पूजा करें।
•    इस दिन पीपल या शमी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गणगौर का त्योहार आया, सुहागनों का मन हर्षाया...जानिए गणगौर पूजा में क्यों गाए जाते हैं दोहे? पढ़ें ये 20 सुंदर दोहे