गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. Makar Rashi Varshik Rashifal 2023 in lal kitab in hindi
Written By

Lal Kitab Rashifal 2023: मकर राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब

Lal Kitab Rashifal 2023: मकर राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब - Makar Rashi Varshik Rashifal 2023 in lal kitab in hindi
Capricorn zodiac sign Makar Rashi lal kitab 2023 : अगला वर्ष 2023 मकर राशि के लिए कैसा रहेगा? करियर, नौकरी या व्यापार में क्या आपकी मेहनत सफल होगी? क्या आप जानना चाहते हैं कि अगला वर्ष आपके लिए कैसा रहेगा? निश्चित ही आपने यह जाना भी होगा लेकिन क्या आप लाल किताब के अनुसार जानना चाहते हैं कि आपका भविष्यफल कैसा रहेगा? हम आपको बता रहे हैं मकर राशि के सटीक भविष्यफल और ऐसे अचूक उपाय कि जिन्हें आप आजमा लेंगे तो संपूर्ण वर्ष आपका शुभ बना रहेगा और किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी।
 
लाल किताब मकर राशि 2023 | Lal kitab Makar rashi 2023:
 
मकर राशि करियर और नौकरी 2023 | Capricorn career and job 2023: 17 जनवरी 2023 को शनिदेव आपकी राशि से निकलकर कुंभ में गोचर करेंगे। इससे आपको राहत मिलेगी और करियर एवं नौकरी में आप सफल होंगे। आपको अपने करियर में उत्तम सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। तनख्वाह में वृद्धि भी होगी।
 
मकर राशि व्यापार 2023 | Capricorn business 2023: व्यापारी हैं तो व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। यदि विदेश से जुड़े व्यापार कर रहे हैं तो इस व्यापार का विस्तार होगा। एक राज्य से दूसरे राज्य में भी व्यापार में बढ़ोतरी की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में भी लाभ होगा।
 
मकर राशि दांपत्य जीवन 2023 | Capricorn married life 2023: इस वर्ष दांपत्य जीवन में परस्पर प्रेम बढ़ेगा। एक-दूसरे को समझने के लिए समय दे पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में समरसता बनाए रखने के लिए आपको खुद को ही प्रयास करना होंगे। यदि आप ऐसा करने में सफल होते हैं तो परिवार का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति कर पाएंगे।
 
मकर राशि सेहत 2023 | Capricorn Health 2023: लाल किताब के अनुसार वर्ष की शुरुआत में आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखना होगा। यदि आपने खानपान पर ध्यान रखा तो हर तरह के रोग से बच जाएंगे। इस वर्ष आपको संक्रमण होने की संभावना है। सेहत की दृष्‍टि से वर्ष का मध्य उत्तम रहने वाला है।
 
मकर राशि आर्थिक स्थिति 2023 | Capricorn financial status 2023: आर्थिक रूप से इस वर्ष धीरे-धीरे मजबूत होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। निवेश में लाभ होगा। इस वर्ष अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर खर्च करेंगे तो यह वर्ष आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर साबित होगा।
 
मकर राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Capricorn:
 
- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
 
- शनिवार के दिन छाया दान करें या भैरव मंदिर में उनका प्रसाद चढ़ाएं।
 
- बिस्तर पर पीले रंग की चादर बिछाकर ही सोएं।
 
- शनिवार के दिन काले तिल, काली उड़द, लोहा, सरसों का तेल और काले वस्त्र अथवा जूते का दान करें।
 
- प्रतिदिन हल्दी, चंदन या केसर का तिलक लगाएं।