शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Lal Kitab Annual Horoscope 2022 For Job or Naukri
Written By
Last Modified: शनिवार, 8 जनवरी 2022 (15:58 IST)

Lal Kitab Rashifal 2022 : लाल किताब के अनुसार जानिए कैसा रहेगा नौकरी का हाल

Lal Kitab Rashifal 2022 : लाल किताब के अनुसार जानिए कैसा रहेगा नौकरी का हाल - Lal Kitab Annual Horoscope 2022 For Job or Naukri
lal kitab for job 2022 rashifal
Lal Kitab Annual Horoscope 2022 For Job or Naukri: नया वर्ष नौकरीपेशा लोगों के लिए क्या लाया है। क्या होगा नौकरी का हाल, बदलना पड़ेगी नौकरी या नौकरी में होगी पदोन्नति। लाल किताब के अनुसार ( Lal Kitab Rashifal 2022) जानिए मेष से लेकर मीन राशि के लोगों की नौकरी का हाल।
 
 
1. मेष राशि (Lal Kitab mesh rashi 2022 for Job) : इस वर्ष आपकी नौकरी में स्थिरता आएगी। नौकरी को लेकर जो भय था, वह नहीं रहेगा। शनिदेव आपकी राशि के दसवें भाव में स्थित है। इसलिए आपको आपके अच्छे कर्मों और मेहनत का लाभ मिलेगा। खुद का कुछ नया करने का भी सोचेंगे और करने में सफल भी होंगे।
 
2. वृषभ राशि (Lal Kitab Vrishabh rashi 2022): नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। प्रारंभ में परेशानी आएगी, परंतु धीरे-धीरे दूर हो जाएगी। आपकी तनख्वाह में भी वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
 
3. मिथुन राशि (Lal Kitab Mithun rashi 2022): इस वर्ष नौकरी में आपको काम पर ही फोकस रखना होगा अन्यथा छवि खराब हो सकती है। यदि सलाह मानी तो पदोन्नति के योग बन सकते हैं। इस वर्ष आप नौकरी में बदलाव देख सकते हैं।
 
4. कर्क राशि (Lal Kitab Kark rashi 2022): नौकरी करते हैं तो यह वर्ष आपके लिए तरक्की प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी पदोन्नति होने से आपका कद ऊंचा हो जाएगा तथा आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे।
 
5. सिंह राशि (Lal Kitab Sinh rashi 2022): नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। हालांकि यदि आप कड़ी मेहनत करेंगे तो परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाकर कामयाब हो सकते हो।
 
6. कन्या राशि (Lal Kitab kanya rashi 2022): नौकरी करने वालों के लिए यह वर्ष चुनौतीभरा रहेगा। वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट रहने के कारण नौकरी बदलने का मन करेगा। हालांकि सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि नौकरी में पदोन्नति और सैलरी बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।
Lal kitab remedies
7. तुला राशि (Lal Kitab Tula rashi 2022): नौकरी करने वालों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। काम में व्यस्तता के चलते कमजोरी और थकान के शिकार हो सकते हैं। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको नई नौकरी मिलने की संभावना है।
 
8. वृश्‍चिक राशि (Lal Kitab Vrishchik rashi 2022): यदि आपने पिछले साल जमकर मेहनत की होगी तो निश्‍चित ही यह वर्ष आपके लिए पदोन्नति और इन्क्रीमेंट लेकर आया है। यदि नहीं की होगी तो स्थानांतरण या नौकरी बदलने के योग भी बन रहे हैं। हालांकि इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा। जो जातक किसी सरकारी नौकरी में कार्य कर रहे हैं, उनको इस वर्ष कार्य के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
 
9. धनु राशि (Lal Kitab Dhanu rashi 2022): नौकरी करने वाले जातक यदि थोड़ी और मेहनत करते हैं तो पदोन्नति और वेतनवृद्धि के बन रहे योग का लाभ उठाया जा सकता है। इस वर्ष आप कुछ नया कार्य करेंगे जिससे आय में वृद्धि होगी। आपको जिम्मेदारी और समझदारी से काम करना होगा। आपको किसी कार्य से बाहर भी भेजा जा सकता है।
 
10. मकर राशि (Lal Kitab Makar rashi 2022): नौकरी कर रहे हैं तो आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेंगे। आपके पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। हालांकि आपको नौकरी में अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे जिसके चलते आप नौकरी बदल भी सकते हो या अपना खुद का कोई व्यापार प्रारंभ कर सकते हो।
 
11. कुंभ राशि (Lal Kitab Kumbha rashi 2022): नौकरी करने वाले लोगों के लिए नए टॉस्क मिलेंगे और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नए प्रोजेक्ट को लेकर आपको लंबी यात्रा भी करना पड़ सकती है। हालांकि यदि आपने जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाया तो आपकी तरक्की तय है। संभावना है कि आप नई योजना में सफल होंगे और आपकी सैलरी बढ़ने के साथ ही पदोन्नति भी हो सकती है।
 
12. मीन राशि (Lal Kitab Meen rashi 2022): इस वर्ष नौकरी में आप बेहतर प्रदर्शन के बल पर प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आपको नौकरी के कई अन्य अच्छे ऑफर भी मिलेंगे। आपको सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। इस साल करियर के कई मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।