शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Financial Predictions for 2022 12 Zodiac Sign
Written By

Financial Predictions for 2022 धन के लिए कैसा है नया साल, जानिए 12 राशियों के हाल

Financial Predictions for 2022  धन के लिए कैसा है नया साल, जानिए 12 राशियों के हाल - Financial Predictions for 2022 12 Zodiac Sign
राशिफल 2022 : इस साल 12 राशियों में से किस राशि के आंगन में बरसेगा धन  
 
12 राशियों के लिए धन के लिहाज से कैसा होगा साल 2022
 
धन किसे नहीं चाहिए, धन हर किसी को चाहिए..... साल 2022 में किसे मिलेगा कितना धन, कैसी होगी आपकी 
Financial Horoscope,  इसे जानते हैं यहां... विस्तार से जानने के लिए हर राशि की लिंक क्लिक कीजिए.... 

Aries Money Horoscope 2022 : मेष राशि, धन के लिए कैसा है साल 2022                         
साल की शुरुआत बेहतर होगी। जनवरी में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक जीवन में कोई अच्छा बदलाव होने की उम्मीद कर सकते हैं घर के खर्चों या जरूरत को पूरा करने के लिए विदेश से धन का आगमन होता भी दिख रहा है... 
विस्तार से जानिए यहां

2. Taurus Horoscope 2022 :  वृषभ राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 
वृषभ राशिफल 2022 के अनुसार यह साल धन के मामले में सामान्य है। शुरुआती महीनों में आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं बदलेगी, लेकिन साल के अंत तक सामान्य से बेहतर धन आगमन के संकेत हैं।
 
विस्तार से जानिए यहां

3. Gemini Horoscope 2022: मिथुन राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022   
मिथुन राशिफल 2022 के अनुसार साल की शुरुआत गड़बड़ होने की संभावना है। जनवरी से लेकर मार्च तक धन की हानि होने की संभावना बनती है। सितारे कह रहे हैं कि इस साल आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
 
विस्तार से जानिए यहां

4. Cancer Horoscope 2022:  कर्क राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022
कर्क राशिफल 2022 के अनुसार आपके लिए यह एक शानदार साल है, धन की झमाझम बरसात होगी.... साल 2022 की शुरुआत को छोड़ दें तो पूरा साल आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा। 
 
विस्तार से जानिए यहां

5.Leo Horoscope 2022: सिंह राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022                           
सिंह राशिफल 2022 के अनुसार धन से जुड़े मामलों में आपको इस साल बेहतर परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी में अच्छा सुधार आएगा। कुछ विशेष माध्यमों से गुप्त धन की प्राप्ति होगी। 
 
विस्तार से जानिए यहां

6. Virgo Horoscope 2022:  कन्या राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 
 कन्या राशिफल 2022 के अनुसार नववर्ष कई तरह की चेतावनी लेकर आया है, थोड़े भी लापरवाह रहे तो आर्थिक तंगी से परेशान हो सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचना होगा। 
 
विस्तार से जानिए यहां

7. Libra Horoscope 2022:  तुला राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022
तुला राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष धन के मामलों में अनुकूल स्थिति दिख रही है। जनवरी 2022 में मंगल आपकी राशि के धन भाव में विराजमान होंगे तब यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से शानदार रहने वाला है।
 
विस्तार से जानिए यहां

8. Scoripo Horoscope 2022:  वृश्चिक राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022
वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार आपको इस साल मिलेजुले फल मिलेंगे। साल की शुरुआत खर्चों में वृद्धि लेकर आएगी, क्योंकि आपकी राशि के खर्च भाव के स्वामी धन भाव में होंगे। जिसके परिणामस्वरूप धन का खर्च बढ़ेगा।
 
विस्तार से जानिए यहां

9.Sagittarius  Horoscope 2022:  धनु राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022
धनु राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन इस वर्ष धन, धान्य, संपदा, खुशियां सब आपके आसपास बनी रहेगी। शानदार और अनुकूल फल मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। 
 
विस्तार से जानिए यहां

10. Capricorn Horoscope 2022:  मकर राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022
मकर राशि के लिए राशिफल 2022 कहता है कि इस साल आपको शनिदेव बहुत राहत देंगे अत: धन के मामले में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। साल 2022 आय में वृद्धि के योग बना रहा है। 
 
विस्तार से जानिए यहां

11.Aquarius Horoscope 2022:  कुंभ राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022
कुंभ राशिफल 2022 के सितारे कहते हैं कि एक खूबसूरत साल आपके लिए ढेर सारी सौगातें लेकर आ रहा है। इस साल आप खूब धन, यश और खुशियां हासिल करेंगे। साल 2021 की तरह इस साल भी आपको धन कमाने के अवसर और माध्यम मिलेंगे। 
 
विस्तार से जानिए यहां

12. Pisces Horoscope 2022:  मीन राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022
मीन राशिफल 2022 के अनुसार यह वर्ष अच्छा जाने वाला है। अलग-अलग माध्यमों से धन आएगा। आमदनी के नए स्रोत भी बढ़ेंगे।। बचत करने में सफल रहेंगे, बैंक बैलेंस बढ़ेगा आप कोई बड़ा निवेश करने का फैसला ले सकते हैं... 
 
विस्तार से जानिए यहां
ये भी पढ़ें
सूर्य का राशि परिवर्तन : जानिए साल 2022 में सूर्य कब बदलेंगे अपना घर, क्या होगा आप पर असर