शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Aries LOVE prediction in Hindi 2022
Written By WD

Love Horoscope 2022 : मेष राशि वाले जानिए रोमांस के लिए कैसा होगा नया साल

Love Horoscope 2022 : मेष राशि वाले जानिए रोमांस के लिए कैसा होगा नया साल - Aries LOVE prediction in Hindi 2022
Love Prediction 2022 प्यार, प्रेम, मोहब्बत, रोमांस, अफेयर, अफेक्शन, इश्क, आशिकी या कहें कि लव लाइफ हर किसी के जीवन का मीठा सपना होता है। हर साल युवा आंखें इस सपने से अपनी उम्मीद सजाती है कि इस साल मेरी लव लाईफ कैसी होगी... 

सिंगल को अरमान होता है कोई मिल जाए और जो ऑलरेडी मोहब्बत की पींगे बढ़ा रहे हैं वे सोचते हैं इस साल यह रिश्ता शादी में बंध जाए और हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाए...

आइए जानते हैं  Love Horoscope 2022 क्या कहता है आपकी राशि के लिए.... रोमांस के लिए कैसा होगा आने वाला साल, किसे मिलेगी बेवफाई, किसे मिलेगा प्यार..... 
 
इस साल मेष राशि के युवा गलतफहमियों के शिकार हो सकते हैं जिसकी वजह से रोमांटिक कपल के बीच मनमुटाव होगा।

मई से लेकर सितंबर तक का समय मुश्किलों से भरा है। एक दूसरे से दूर जाना पड़ सकता है।

अक्टूबर प्रेमी कपल्स के लिए अच्छा समय है क्योंकि इस दौरान लव मैरिज के चांस बन रहे हैं। लव लाइफ बेहद शानदार रहने की संभावना है। आप एक दूसरे के करीब आएंगे और इस दौरान रिश्ते मजबूत होंगे।

साल के अंत तक लव लाइफ लगातार बेहतर होने की उम्मीद है। इस साल आप विवाह का फैसला ले सकते हैं। घरवालों का सहयोग मिलेगा।

रोमांस के लिए यह साल बहुत बेहतर है। साथी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। साथ समय बिताने और घूमने-फिरने के भरपूर मौके प्राप्त होंगे।

मेष राशि के लड़कों के लिए साल की शुरुआत मध्यम फलदायक रहेगी और रिश्ते में थोड़ा तनाव बना रहेगा। हालांकि मार्च से स्थितियों में बदलाव आएगा और आपका रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ेगा।

आपको अपने जीवनसाथी से सामंजस्य बिठाने के लिए परिवार के लोगों का भी साथ जरूरी होगा। कुल मिलाकर प्रेम और संबंध के लिहाज से मेष राशि के लिए साल 2022 अनुकूल रहेगा। मेष राशि के जातकों के लिए वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
ALSO READ: मेष राशि : धन के लिए कैसा रहेगा 2022
ये भी पढ़ें
Chaturdashi 2021 : चतुर्दशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, शुभ योग और अशुभ समय