1. चुनाव 2022
  2. विधानसभा चुनाव 2022
  3. चर्चित उम्मीदवार
  4. himachal election : BJP released 1st list of 62 candidates

हिमाचल चुनाव : भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

himachal election
नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 5 महिलाओं को टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज, अनिल शर्मा मंडी और सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे।
 
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। पार्टी ने इंदिरा कपूर को चंबा, रीता धीमान को इंदौरा, सरवीन चौधरी को शाहपुर, रीना कश्यप को पच्छाद और शशि बाला को रोहड़ू से चुनाव मैदान में उतारा है। 
 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज मां ब्रिकू देवी के साथ ही 'कुलदेवता' और 'कुलदेवी' का आशीर्वाद लेने के बाद सिराज सीट से अपना नामांकन भरेंगे। वह ठाकुर कुठा (जंजेहली) में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि हिमाचल में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होना है, चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 
Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
अहमदाबाद में मनीष सिसोदिया का रोड शो, हर 4 किमी पर स्कूल बनाने का वादा