शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2021
  3. असम विधानसभा चुनाव 2021
  4. मोदी का आरोप, वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का खेला खेल रही हैं दीदी
Written By
Last Updated : शनिवार, 20 मार्च 2021 (14:52 IST)

Bengal Assembly Elections: मोदी बोले, तुष्टिकरण का खेला खेल रही हैं दीदी

Narendra Modi | मोदी का आरोप, वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का खेला खेल रही हैं दीदी
खड़गपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का खेला खेल रहीं हैं। मोदी ने यहां एक चुनाव रैली में यह बात कही। पश्चिम बंगाल में इस माह के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें जीत के लिए तृणमूल कांग्रेस और भाजपा अपना पूरा जोर लगा रही हैं।

 
प्रधानमंत्री ने अपनी चुनावी रैली में राज्य की मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ममता दीदी बर्बरता का स्कूल चलाती हैं जिसके पाठ्यक्रम में तोलाबाजी (उगाही), कट मनी, सिंडीकेट और अराजकता शामिल है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल में आज केवल एक ही रास्ता है और वह है भाइपो (भतीजे) का रास्ता और इससे गुजरे बिना कोई काम नहीं होता।

 
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र ने लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री केंद्र की योजनाओं को रोकने के लिए दीवार की तरह खड़ी हैं। मोदी ने कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस पर दशकों तक राज्य का विकास नहीं होने देने का भी आरोप लगाया। अपने भाषण में उन्होंने राज्य की जनता से भाजपा को सत्ता में लाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही बंगाल की असली पार्टी है। (भाषा)