सम्बंधित जानकारी
- खड़कपुर में हेलीकॉप्टर हुआ खराब, अमित शाह नहीं जा पाएंगे झारग्राम
- Bengal election 2021: ‘जीत’ का जिन पर ‘दारोमदार’
- लखनऊ : वीडियो जारी कर BJP सांसद की बहू ने काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती
- एंटीलिया केस : सचिन वाजे की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी संग्राम, शिवसेना ने कहा- सच जल्दी सामने आएगा
- Farmers Protest : मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया आंदोलनकारी किसानों का समर्थन, बोले- रुकवाई राकेश टिकैत की गिरफ्तारी
...तो बंगाल में विकास चरम पर होगा और गुंडाराज खत्म होगा-अमित शाह
कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो यहां विकास चरम पर होगा और गुंडाराज को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।
खड़कपुर में हेलीकॉप्टर खराब हो जाने के समय पर झारग्राम रैली स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण शाह ने वर्चुअली रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार के कार्यकाल में बंगाल में विकास तहस-नहस हो गया है। यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले गुंडाराज को खत्म किया जाएगा।
आदिवासी बहुत क्षेत्र झारग्राम के लोगों से अमित शाह ने वादा किया यहां यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी और लाखों आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में फॉरेस्ट एक्ट लागू करने के साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं को भी लागू किया जाएगा।
