1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011

विश्वकप को पिछली बार से बेहतर रेटिंग

विश्व कप 2011
हाल ही में संपन्न आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2011 टीवी दर्शकों के मामले में भी बेहद सफल रहा जिसे 2007 विश्वकप की तुलना में 69 प्रतिशत अधिक रेटिंग मिली।

विश्वकप 2011 को 4.2 (ईएसपीएन स्टार), 4.9 (ईएसएस और डीडी) रेटिंग मिली। वहीं 2007 विश्वकप को सेट मैक्स पर 2.5 और सेट मैक्स प्लस दूरदर्शन पर 2.7 रेटिंग मिली थी।

भारत और श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाइनल को रिकॉर्ड 27.2 दर्शक रेटिंग मिली। भारतीय टीम के मैचों को ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स पर 13 और ईएसएस डीडी पर 16 रेटिंग मिली। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें