मैग्राथ को पीछे छोड़ेंगे पोंटिंग
FILE
कप्तान के तौर पर लगातार तीन विश्व कप जीतने के विलक्षण रिकॉर्ड बनाने की कवायद में जुटे पोंटिंग और मैग्राथ ने अभी तक विश्व कप में 39 मैच खेले हैं। पोंटिंग ने हालाँकि कहा कि वह इस रिकॉर्ड से अनभिज्ञ थे।
उन्होंने कहा कि मैं इस बारे (विश्व कप में 39 मैच खेलने) में नहीं जानता था। कुछ अच्छी पुरानी यादें ताजा करना अच्छा लगता है लेकिन मैं पाँच छह सप्ताह तक बाहर रहने के बाद फिर से वापसी करके उत्साहित हूँ। असली परीक्षा अब शुरू होगी। देखते हैं कि यहां से हम कहाँ तक पहुँचते हैं।
पोंटिंग अँगुली की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला नहीं खेल पाए थे जिसे ऑस्ट्रेलिया ने माइकल क्लार्क की कप्तानी में 6-1 से जीता था। क्लार्क को वनडे क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने के लिए केवल 72 रन की दरकार है। (भाषा)

