1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011

मेजबान बांग्लादेश की पहली जीत

विश्वकप
10वें विश्वकप के संयुक्त मेजबान बांग्लादेश ने शुक्रवार को ग्रुप बी के मैच में आयरलैंड को 27 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज की।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 205 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (44) और रकीबुल हसन (38) के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुआ।

जीत के लिए 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम 45 ओवरों में 178 रन ही बना सकी। एनजे ओ'ब्रायन 38 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। शफी उल इस्लाम ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि शकीब अल हसन और मोहम्मद अशरफुल ने 22 विकेट आपस में बाँटे। (वेबदुनिया न्यूज)