बदला लेने उतरेगा बांग्लादेश
भारत के खिलाफ पहले मैच में शिकस्त के बाद बांग्लादेश की टीम विश्व ग्रुप 'बी' मैच में शुक्रवार को जब यहाँ आयरलैंड का सामना करेगी तो उसका इरादा इस टीम से बदला चुकता करने का होगा, जिसने पिछले मैचों में उसे शिकस्त दी है।
चार साल पहले आयरलैंड ने वेस्टइंडीज में 2007 विश्वकप के सुपर आठ चरण में बांग्लादेश को 74 रन से हराने के बाद इंग्लैंड में 2009 में ट्वेंटी-20 विश्वकप में भी इस एशियाई टीम को हराया था।
बांग्लादेश को पता है कि एक और हार नाकआउट में पहुँचने की उसकी राह मुश्किल कर देगी क्योंकि अंतिम आठ में पहुँचने के लिए उसे आयरलैंड और हॉलैंड के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में से एक टीम को हराना होगा।
बांग्लादेश को भले ही भारत के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसके बल्लेबाजों ने बुरा प्रदर्शन नहीं किया और भारत के 370 रन के विशाल स्कोर के जवाब में नौ विकेट पर 283 रन बनाए।
सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने 70 रन की पारी खेली जबकि कप्तान साकिब अल हसन ने अर्धशतक बनाया। इमरूल कायेस, जुनैद सिद्दिकी, मशफिकुर रहीम और रकीबुल हसन ने भी अच्छी शुरुआत की। कल के मैच में पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल की वापसी हो सकती है जिससे मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी।
लेकिन बांग्लादेश की चिंता का कारण लचर गेंदबाजी है जिसके कारण भारत 370 रन बनाने में सफल रहा। तेज गेंदबाज शफीउल इस्लाम ने सात ओवर में 69 रन खर्च कर डाले जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन ने 10 ओवर में 60 दिए लेकिन वह एक भी विकेट नहीं चटका पाए।
स्पिनरों अब्दुर रज्जाक और नईम इस्लाम ने भी क्रमश: नौ ओवर में 74 और सात ओवर में 54 रन खर्च किए। शाकिब को अब कल के मैच में अपने विकल्पों का चयन सूझबूझ के साथ करना होगा। विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी टीम कल जीत से कम पर संतोष नहीं करेगी।
उन्होंने कहा, ‘कोई भी टीम हारना पसंद नहीं करती, इसलिए हम भी उन्हें हराना चाहते हैं और बदला लेना चाहते हैं। आयरलैंड की टीम अच्छी है लेकिन हम उन्हें हराने का प्रयास करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि नतीजा उनके पक्ष में नहीं हो।’
पिछले विश्वकप में प्रभावी प्रदर्शन के बाद आयरलैंड ने काफी प्रगति की है। टीम ने वेस्टइंडीज में बांग्लादेश को हराने से पूर्व पहले दौर में पाकिस्तान को भी हराकर विश्वकप से बाहर कर दिया था।
विलियम पोर्टरफील्ड की टीम में नौ ऐसे खिलाड़ी हैं जो वेस्टइंडीज में टीम के अभियान का हिस्सा थे। इसके अलावा एड जोएस की उपस्थिति टीम के लिए अहम हो सकती है जिन्होंने इंग्लैंड की ओर से 17 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
पोर्टरफील्ड ने कहा, ‘फिलहाल हम जिस तरह से खेल रहे हैं, कल होन वाले मैच से पहले हम आत्मविश्वास से भरे हैं। यहाँ की परिस्थितियाँ भले ही उससे अलग हों जिसके हम आदी हैं लेकिन जरूरी नहीं कि ये काफी मुश्किल हैं।’ उन्होंने कहा कि पिछले दो अभ्यास मैचों में हम काफी अच्छा खेले, हमने लय हासिल की और काफी आश्वस्त हैं। (भाषा)