1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011

टीम इंग्लैंड: कब खत्म होगा सूखा...

कंटेट प्रस्तुति: संदीप, समय और अजय

इंग्लैंड
क्रिकेट का जनक इंग्लैंड अब तक विश्वकप की ट्रॉफी को अपने घर नहीं ले जा पाया है। 1979, 1987 और 1992 में हुए विश्वकप स्पर्धाओं में इस टीम ने अंतिम मुकाबला खेला, लेकिन तीनों बार इस देश को हार का सामना करना पड़ा। एंड्रयू स्ट्रॉस की कप्तानी में इस बार यह टीम मुकाबले के लिए तैयार है और कप जीतने के दावेदारों में इंग्लैंड का नाम भी लिया जा रहा है। पिछले कुछ वर्ष इस टीम के लिए अच्छे रहे हैं। टी-20 का‍ विश्वकप इंग्लैंड के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया को एशेज में उसके ही घर में पीट दिया। टीम को कुछ विश्वस्तरीय खिलाड़ी मिले हैं जो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। यह माना जा रहा है कि सेमीफाइनल तक यह टीम आसानी से पहुँच जाएगी।

PR
FILE
एंड्र्यु स्ट्रॉस:
एशेज के बाद स्ट्रॉस का कद इंग्लिश क्रिकेट में बहुत ऊँचा हो गया है। कप्तान के तौर पर कुशल रणनीतिकार। मैदान पर कूल बने रहते हैं। बाएँ हाथ के इस बल्लेबाज के पास क्रिकेट विधा का हर स्ट्रोक है।

आसानी से विकेट नहीं देते और एक बार जम जाने पर गेंदबाजों को कोई मौका नहीं देते। तेज और स्पिन का बखूबी सामना कर लेते हैं।

माइनस पाइंट: फिलहाल अपने रंग में नहीं। कप्तान के तौर पर विश्वकप जिताने का भारी दबाव रहेगा।


PR
FILE
केविन पीटरसन:
केपी के नाम से प्रसिद्ध यह खिलाड़ी अपने खेल के अलावा अपने दंभ के लिए भी जाना जाता है। मैदान में केविन अपने से बड़ा खिलाड़ी किसी को नहीं मानते। बैटिंग के जरिये कई मैच वे इंग्लैंड की झोली में डाल चुके हैं। बेहद सफाई के साथ वे शॉट लगाते हैं, खासतौर पर कवर और स्टेट ड्राइव।

जब तक केपी क्रीज पर हैं, विपक्षी टीम मैच जीता हुआ नहीं मानती हैं। आक्रामक बल्लेबाज केपी पर काफी बड़ा दारोमदार है। जरूरत पड़ने पर पार्ट टाइम गेंदबाज के रूप में उपयोगी।

माइनस पाइंट: केविन को अपने विकेट का महत्व समझना होगा क्योंकि अक्सर वे अपना विकेट आसानी से गँवा देते हैं। उत्तेजना से बचना होगा।


PR
FILE
एलिस्टर कुक:
कुक मुँह के बजाय अपने बल्ले से बोलना ज्यादा पसंद करते हैं। एक आदर्श ओपनर में जो क्वालिटी होना चाहिए वे सारी कुक की बल्लेबाजी में नजर आती है। स्ट्रॉस के साथ टीम को अच्छी शुरुआत देने में कुक माहिर हैं।

ग्राउंड शॉट पर उनका विश्वास है और आसानी से विकेट नही गँवाना उनकी खासियत।

माइनस पाइंट: एकदिवसीय में टेस्ट जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाते। जमने में काफी समय लेते हैं।


PR
FILE
पॉल कॉलिंगवुड:
बेहतरीन ऑलराउंडर। कूल टेम्प्रामेंट के बल्लेबाजी। दबाव से निपटने में माहिर। हाल ही में एशेज में असफल रहने के बावजूद पॉल पर चयनकर्ताओं का विश्वास कायम है। एकदिवसीय और टी-20 के शानदार खिलाड़ी।

एक चतुर कप्तान के तौर पर इंग्लैंड को टी-20 का विश्वकप जिताया। गजब के रणनीतिकार और बेहद चुस्त क्षेत्ररक्षक।

माइनस पाइंट: बढ़ती उम्र का असर दिखने लगा है। वर्तमान में ऑउट ऑफ फॉर्म। अच्छे प्रदर्शन का दबाव।

PR
FILE
स्टुअर्ट ब्रॉड:
ऑलराउंडर खिलाड़ी, पूर्व ब्रिटिश क्रिकेट खिलाड़ी क्रिस ब्रॉड के पुत्र। एक आर्दश तेज गेंदबाज। स्पीड और बॉउंस से बल्लेबाजों को जमने नहीं देते। युवराज द्वारा एक ओवर में 6 छक्के खाने के बाद भी वापसी की।

इस समय इंग्लिश आक्रमण का आधारस्तंभ। जरूरत पड़ने पर उपयोगी बल्लेबाजी में सक्षम।

माइनस पाइंट: भारतीय पिचों पर तेज गेंदबाजी करना चुनौती होगी। दबाव में बिखर जाते हैं। युवराज के सामने नर्वस हो जाते हैं।

PR
FILE
ग्रीम स्वॉन:
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनर्स में से एक। सकलैन मुश्ताक के शागिर्द रहे स्वॉन को उनकी टिप्स बेहद काम आई। हमेशा विकेट लेने का प्रयास करते हैं।

इंग्लैंड टीम को बरसों बाद एक ऐसा स्पिनर मिला है जो भारतीय उपमहाद्वीप की घुमावदार पिचों पर कातिलाना गेंदबाजी कर सकता है। एक उपयोगी बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाते हैं।

माइनस पाइंट: फिटनेस समस्या। पीठ और घुटने की चोट के बाद वापसी आसान नहीं होगी ।


PR
FILE
इयॉन मॉर्गन:
इंग्लिश टीम का बेहतरीन फिनिशर। युवराज और माइक हसी वाला रोल इंग्लैंड के लिए निभाते हैं। उम्दा रनिंग बिटविन द विकेट से एक रन को दो रन में बदलते हैं। जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करते हैं। लंबे शॉट लगाने में माहिर।

कई चुनौतीपूर्ण मैचों में अपने दम पर इंग्लैंड को जिताया। दाएँ हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज।

माइनस पाइंट: जल्दी विकेट थ्रो करते हैं। स्पिनर्स के सामने असहज। अपने विकेट का महत्व समझना होगा।

PR
FILE
जेम्स एंडरसन:
इंग्लिश आक्रमण की रीढ़। दाएँ हाथ के तेज गति के गेंदबाज और बाएँ हाथ के बल्लेबाज एंडरसन का एक अच्छा बॉलिंग स्पेल विपक्षी टीम को पैवेलियन भेज सकता है। एक्युरेट गेंदबाज है जो शुरुआती ब्रेक देते हैं। मैच विनर प्लेयर। गेंद विकेट के दोनों और मूव कराते हैं।

माइनस पाइंट: रन लुटाने पर नियंत्रण करना होगा। अभी तक भारतीय विकेटों पर ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं।


PR
FILE
ल्युक राइट:
औसत दर्जे के ऑलराउंडर। आक्रमक बल्लेबाज और कामचलाऊ गेंदबाजी करते हैं। एंड्र्यु फ्लिंटॉफ का रिप्लेसमेंट। उभरते हुए खिलाड़ी।

सीमित ओवर के मैच के लिए उपयोगी खिलाड़ी। जमने में ज्यादा समय नहीं लेते।

माइनस पाइंट : अनुभव की कमी। फिलिंटॉफ की जगह लेने के लिए अभी बहुत मेहनत करनी होगी। भारतीय परिस्थितियों का अनुभव नहीं


PR
FILE
इयान बेल:
इंग्लिश टीम के प्रमुख बल्लेबाज। प्रदर्शन के अनुरूप ख्याति नहीं मिली। अनुभवी खिलाड़ी। टेस्ट के बाद एकदिवसीय में भी खुद को साबित किया। डिफेंसिव बल्लेबाज। विपरित परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करते हैं।

खुद के दम पर मैच बचा सकते हैं। तेज और स्पिन गेंदबाजो का सामना बखूबी कर लेते हैं।

माइनस पाइंट : टीम में स्थायी नहीं। लंबे शॉट नहीं लगाते। जमने में काफी समय लेते हैं।
PR
FILE
जोनाथन ट्रॉट:
तेजी से उभरकर ट्रॉट ने टीम में बहुत जल्दी जगह बनाई। गजब का टेम्प्रामेंट। एशेज में शानदार प्रदर्शन। दाएँ हाथ के बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट विकेट के चारों और रन निकालते हैं। तकनीकी रूप से दक्ष।

खुद के दम पर मैच बचाते हैं। इंग्लैंड को इस विश्वकप में ट्रॉट से बहुत उम्मीद रहेगी।

माइनस पाइंट : भारतीय पिचों से अवगत नहीं। अनुभव की कमी। बड़े जिम्मेदारी से दबाव में रहेंगे।


PR
FILE
अजमल शहजाद:
पाकिस्तानी मूल के ऑलराउंडर खिलाडी और वर्तमान में टीम के प्रमुख गेंदबाज। दाएँ हाथ के मध्‍यम तेज गेंदबाज शहजाद शुरुआती विकेट निकालते हैं। घरेलु क्रिकेट में अपनी शानदार तेज गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया।

तेज गति से बल्‍लेबाजों को परेशान करते हैं। पेस और बॉउंस का बखूबी इस्तेमाल करते है।

माइनस पाइंट: अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं। दबाव में प्रदर्शन पर ध्‍यान देने की जरूरत।


PR
FILE
टिम ब्रेसनन:
दाएँ हाथ के ऑलराउंडर। मध्‍यम तेज गेंदबाजी के साथ उपयोगी बल्‍लेबाजी भी करने में सक्षम। लंबे-चौड़े शरीर वाले ब्रेसनन ने इंग्लिश टीम को टी-20 विश्‍वकप जिताने में अहम योगदान दिया।

नई गेंद से विकेट लेने की काबिलियत। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम में जगह बनाने में सफल। डेथ ओवर्स में भी अच्‍छी गेदबाजी करते हैं।

माइनस पॉइंट: ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय अनुभव नहीं। चोट से बचना होगा। भारतीय पिचों का अनुभव नहीं।


PR
FILE
माइकल यॉर्डी:
बाएँ हाथ के ऑलराउंडर खिलाड़ी। सुलझे हुए बल्‍लेबाज। कप्‍तान स्‍ट्रॉस जैसी तकनीक से खेलते हैं। घरेलु क्रिकेट में अच्‍छे प्रदर्शन के दम पर राष्‍ट्रीय टीम में जगह बनाई। तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं।

टीम के लिए निचले क्रम में बल्‍लेबाजी करते हैं। वक्‍त पड़ने पर टीम के लिए उपयोगी ऑर्थोडोक्‍स गेंदबाज।

माइनस पांईट: अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट का ज्‍यादा अनुभव नहीं। गेंदबाजी से ज्‍यादा प्रभावित नहीं कर पाए। भारतीय पिचों का ज्‍यादा अनुभव नहीं।


PR
FILE
जेम्स ट्रेडवेल:
बाएँ हाथ के ऑलराउंडर बल्‍लेबाज ट्रेडवेल को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अच्‍छे प्रदर्शन के दम पर टीम में ग्रीम स्‍वान के विकल्‍प। मंझे हुए बल्‍लेबाज जो विपरीत परिस्थितियों में अच्‍छा प्रदर्शन करते हैं।

इंग्‍लैंड अंडर-19 टीम की कप्‍तानी का अनुभव। बल्‍लेबाज और ऑफ-ब्रेक गेंदबाज।

माइनस पॉइंड: अतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं। भारतीय पिचों से अनजान। बड़े टूर्नामेंट में अच्‍छे प्रदर्शन का दबाव।

(चित्र सौजन्य - ईसीबी)