अच्छी शुरुआत करनी होगी-अफरीदी
विश्वकप में धमाकेदार आगाज करने से प्रसन्न नजर आ रहे पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि उन्हें बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत करनी होगी।
पाकिस्तान ने हालाँकि केन्या को 205 रन से हरा दिया लेकिन अफरीदी ने कहा कि हमें बल्लेबाजी में और सकारात्मक होना होगा। यह धीमा विकेट था लेकिन हमें पारी की अच्छी शुरुआत करनी होगी। पाकिस्तान ने अपने दोनों ओपनर 12 रन पर गँवा दिए थे।
अफरीदी ने कहा कि आपको गेंदबाजों की लाइन बिगाडने के लिए पाँच-छह ओवर बाद मौके निकालने होंगे। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो वे उसी लाइन पर गेंदबाजी करते रहेंगे। कप्तान ने कहा कि अगले मैच में हम और बेहतर रहेंगे।
शोएब अख्तर को इस तरह तेज गति के साथ गेंदबाजी करते देख अच्छा लगा। अपनी गेंदबाजी के बारे में पूछने पर पाँच विकेट लेने वाले अफरीदी ने मुस्कराते हुए कहा कि मैं गेंदबाज पहले हूँ और बल्लेबाज बाद में। (भाषा)