खंडवा पुलिस ने लिए लिखित में बयान
Written By: Naidunia
Updated: Thu, 9 Jun 2011 (07:52 IST)
एटीएस और सिमी आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के मामले में मंगलवार को खंडवा पुलिस के दल रतलाम पहुँचा। दल के सदस्यों ने सिमी आतंकी जाकिर हुसैन तथा फरहत खान से लिखित बयान लिए और रात करीब 11.40 बजे पुनः खंडवा लौट गए। स्थानीय पुलिस द्वारा अलग-अलग थानों में दोनों आतंकियों से सघन पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस को कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि खंडवा पुलिस जाकिर व फरहत की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें खंडवा ले जाकर पूछताछ कर सकती है। उल्लेखनीय है कि न्यायालय ने जाकिर को 10 जून तथा फरहत को 9 जून तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं।
- वेबदुनिया पर पढ़ें :
- समाचार
- बॉलीवुड
- ज्योतिष
- लाइफ स्टाइल
- धर्म-संसार
- महाभारत के किस्से
- रामायण की कहानियां
- रोचक और रोमांचक
