• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , बुधवार, 14 नवंबर 2007 (10:59 IST)

प्रियंका गाँधी के घर बंदर का उत्पात

राजधानी बंदर प्रियंका गाँधी
राजधानी में बंदरों का उत्पात अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी की बेटी प्रियंका के घर तक जा पहुँचा है। इससे अधिकारी परेशान हैं।

सूत्रों ने बताया कि लोधी एस्टेट स्थित प्रियंका के सरकारी फ्लैट पर बंदरों के उत्पात को देखते हुए उन्होंने एनडीएमसी अधिकारियों से संपर्क किया।

एनडीएमसी अधिकारी बंदरों को भगाने के लिए एक लंगूर भी लाए, लेकिन वे बंदरों को पकड़ नहीं सके।

हालाँकि एनडीएमसी ने मंगलवार को कुछ बंदरों को पकड़ा था और पकड़े गए बंदरों को देखने के लिए बाकायदा दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी गई थीं।

लेकिन अब प्रियंका के घर बंदरों के उत्पात ने मुख्यमंत्री को इस बात का अहसास तो दिला ही दिया है कि यह समस्या अपने चरम पर पहुँच गई है।