1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. चर्चित चेहरे
  6. ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया

माधवराव सिंधिया के बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म 1 जनवरी, 1971 को मुंबई में हुआ था। वे अपने पिता के चुनाव क्षेत्र गुना से लोकसभा के लिए 2002 में चुने गए थे।

वे तेरह वर्ष की आयु से ही चुनाव प्रचार करते रहे हैं और उन्होंने अपने पिता के लिए भी प्रचार किया है। हार्वर्ड और स्टानफोर्ड में पढ़े ज्योतिरादित्य कुछ समय तक निवेश बैंकर भी रहे हैं। इस बार भी वे गुना से लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हैं।