1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (14.7.2010)

बुधवार, 14 जुलाई 2010

आज के मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- आषाढ़, पक्ष- शुक्ल, तिथि- तृतीया दिन 03.18 पश्चात चतुर्थी‍‍, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- शाबान, तारीख- 01, नक्षत्र- आश्लेषा प्रात: 09.05 पश्चात मघा, योग- सिद्धि सायं 05.45 पश्चात व्यतीपात, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश प्रात: 09.05 पर करेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- वाहन क्रय करने का मुहूर्त।

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

दिन का पर्व- मु. शाबान मासारंभ।

उपयोगी ज्ञान- सर्प की काँचली (स्वयंमेव निकली हुई) को अनाज के साथ रखने से धान्य की कमी नहीं आती है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- हरी सब्जी या हरा चारा गाय या बकरी को खिलाएँ।

शुभ समय- प्रात: 09.06-11.09 दिन 04.06-06.11।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 12.32 से 02.12 के मध्य शुभ कार्य न करें।