1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (11.10.2010)

आज के मुहूर्त (11.10.2010)

सोमवार, 11 अक्टूबर 2010

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- आश्विन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- चतुर्थी दिन 02.00 पश्‍चात पंचमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- जिल्काद, तारीख- 02, नक्षत्र- अनुराधा रात्रि 10.26 पश्चात ज्येष्‍ठा, योग- आयुष्‍मान रात्रि 08.53 पश्चा‍त सौभाग्य, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- वृश्चिक राशि में रहेंगे।

ग्रह योग- नवरात्रि जारी है।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- सगाई कार्य का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- दूध से बनी मिठाई किसी कन्या को दान करें।

दिन का पर्व- ललिता पंचमी, विनायक चतुर्थी।

उपयोगी ज्ञान- नवरात्रि में स्थापित ज्वारे प्लास्टिक, एल्युमिनीयम में बोने से निष्फल होते है।

शुभ समय- दिन 10.17-12.24, दिन 03.40 से 5.53 ।

सुझाव- यदि जरूरी नहीं हो तो प्रात: 07.50-09.17 के बीच शुभ कार्य टालें।