1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अक्षय तृतीया
  4. Akshaya Tritiya Pooja Vidhi

Akshaya Tritiya Pooja Vidhi : अक्षय तृतीया पूजा की इससे सरल विधि आपको कहीं नहीं मिलेगी

अक्षय तृतीया
इस साल बैसाख महीने में अक्षय तृतीया 7 मई 2019 को मनाई जाएगी। जानिए पूजन की सरलतम विधि 
 
* व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठें।
 
* घर की सफाई व नित्य कर्म से निवृत्त होकर पवित्र या शुद्ध जल से स्नान करें।
 
* घर में ही किसी पवित्र स्थान पर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
 
* निम्न मंत्र से संकल्प करें :-
 
ममाखिलपापक्षयपूर्वक सकल शुभ फल प्राप्तये
भगवत्प्रीतिकामनया देवत्रयपूजनमहं करिष्ये।
 
* संकल्प करके भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं।
 
* षोडशोपचार विधि से भगवान विष्णु का पूजन करें।
 
* भगवान विष्णु को सुगंधित पुष्पमाला पहनाएं।
 
* नैवेद्य में जौ या गेहूं का सत्तू, ककड़ी और चने की दाल अर्पण करें।
 
* अगर हो सके तो विष्णु सहस्रनाम का जप करें।
 
* अंत में तुलसी जल चढ़ा कर भक्तिपूर्वक आरती करनी चाहिए। 
 
* इस दिन उपवास रखें। 
 
* मिट्टी की छोटी मटकी में पानी भरकर रखें, उस पर खरबूजा रखें और उसकी पूजा करने के बाद किसी भी सुहागन स्त्री को दान करें। 
अगला लेख
बस दूध से भरा एक गिलास रखें सिरहाने, फिर देखें कौन रोक सकता है आपको अरबपति होने से