आदित्य-एल1 ने चौथी बार बदली कक्षा, अब 19 सितंबर को अर्थ-बाउंड फायर
Aditya L1 Updates : भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 ने सफलतापूर्वक चौथी बार बदली कक्षा, अब 19 सितंबर को अर्थ-बाउंड फायर किया जाएगा।
इसरो ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान मॉरीशस, बंगलूरू और पोर्ट ब्लेयर स्थित इसरो के ग्राउंड स्टेशनों से मिशन की प्रक्रिया को ट्रैक किया गया। अब 19 सितंबर को रात 2 बजे इसे लैग्रेंज पॉइंट L1 की कक्षा में स्थापित करने के लिए ऑर्बिट बढ़ाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने 2 सितंबर को भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग की थी। वह 3 सितंबर, 5 सितंबर और 10 सितंबर को अपनी कक्षाएं बदल चुका है। आदित्य-एल1 16 दिन पृथ्वी की कक्षा में बिताएगा। इस दौरान 5 बार आदित्य-एल1 की कक्षा बदलने के लिए अर्थ बाउंड फायर किया जाएगा।Aditya-L1 Mission:
— ISRO (@isro) September 14, 2023
The fourth Earth-bound maneuvre (EBN#4) is performed successfully.
ISRO's ground stations at Mauritius, Bengaluru, SDSC-SHAR and Port Blair tracked the satellite during this operation, while a transportable terminal currently stationed in the Fiji islands for… pic.twitter.com/cPfsF5GIk5
आदित्य एल 1 पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैंग्रेज 1 पाइंट से सूर्य का अध्ययन करेगा। यह मिशन फिलहाल पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है इसके बाद यह तेजी से सूरज की दिशा में उड़ान भरेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta

