सम्बंधित जानकारी
- दीपावली विशेष : महालक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो अवश्य पढ़ें लक्ष्मी चालीसा
- रूप चतुर्दशी को ही कहते हैं नरक चतुर्दशी, जानिए महत्व और पौराणिक कथा
- इस दीपावली पर अपनी राशि का यह टोटका कर ही लें, मां लक्ष्मी ठहर जाएंगी आपके घर में
- दीपावली पूजन 2018 का सर्वोत्तम समय, जानिए 3 अत्यंत लाभदायक शुभ मुहूर्त
- देवी लक्ष्मी के बताए इन 3 उपायों से मिलता है अपार धन
महालक्ष्मी माता की आरती। laxmi ji aarti
* लक्ष्मीजी की आरती
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निस दिन सेवत हर-विष्णु-धाता ॥ॐ जय...
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता ।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥ॐ जय...
तुम पाताल-निरंजनि, सुख-सम्पत्ति-दाता ।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि-धन पाता ॥ॐ जय...
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता ॥ॐ जय...
जिस घर तुम रहती, तहँ सब सद्गुण आता ।
सब सम्भव हो जाता, मन नहिं घबराता ॥ॐ जय...
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता ।
खान-पान का वैभव सब तुमसे आता ॥ॐ जय...
शुभ-गुण-मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहिं पाता ॥ॐ जय...
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कई नर गाता ।
उर आनन्द समाता, पाप शमन हो जाता ॥ॐ जय...
