1. सामयिक
  2. 10वां विश्व हिन्दी सम्मेलन
  3. समाचार
  4. #World Hindi Conference

मुख्यमंत्री द्वारा हिन्दी कल, आज और कल प्रदर्शनी का अवलोकन

World Hindi Conference
भोपाल। 10वें विश्व हिन्दी सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को हिन्दी कल, आज और कल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न संस्थानों द्वारा आयोजित स्टॉल और हिन्दी के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। 
मुख्यमंत्री ने इस दौरान साहित्यकारों एवं हिन्दी प्रेमियों से भी सहज भेंट की। उन्होंने तकनीकी में हिन्दी के उपयोग की
जानकारी ली। साथ ही हिन्दी की दुर्लभ पुस्तकों और अन्य प्रकाशनों का अवलोकन भी किया। 
 
प्रदर्शनी में हिन्दी के विस्तार की जानकारी विभिन्न माध्यम से बहुत ही सुरुचिपूर्ण ढंग से प्रदर्शित की गई है।