• Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. 10वां विश्व हिन्दी सम्मेलन
  3. आलेख
  4. पांचवां विश्व हिन्दी सम्मेलन
Written By WD

पांचवां विश्व हिन्दी सम्मेलन

पांचवां विश्व हिन्दी सम्मेलन - पांचवां विश्व हिन्दी सम्मेलन
पांचवां विश्व हिन्दी सम्मेलन : पांचवां विश्व हिन्दी सम्मेलन त्रिनिदाद एवं टोबेगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में 4 अप्रैल से 8 अप्रैल 1996 तक में आयोजित हुआ। भारत की ओर से इस सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल के नेता अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री माता प्रसाद थे। 

सम्मेलन का केन्द्रीय विषय था- प्रवासी भारतीय और हिन्दी। इसके अलावा अन्य विषयों पर ध्यान केन्द्रित किया गया, वे थे-हिन्दी भाषा और साहित्य का विकास, कैरेबियाई द्वीपों में हिन्दी की स्थिति एवं कप्यूटर युग में हिन्दी की उपादेयता। सम्मेलन में भारत से 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। अन्य देशों के 257 प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए।