Last Modified:
गुरुवार, 26 अप्रैल 2012 (17:42 IST)
देश के प्रमुख लेंग्वेज इंस्टिट्यूट
वेबदुनिया डेस्क
FILE
ग्लोबलाइजेशन के इस युग में अलग-अलग भाषाओं में देश-विदेश के लोग कम्यूनिकेशन कर रहे हैं। अब वह जमाना गया, जब अंग्रेजी को ही ग्लोबल कम्यूनिकेशन में इस्तेमाल किया जाता था। इन दिनों एक देश के लोग दूसरे देशों की भाषा सीख रहे हैं।
विदेशी भाषा को सीखने और जानने की इच्छा इन दिनों बढ़ रही है, इसी बात को ध्यान में रखकर कई इंस्टिट्यूट्स फॉरैन लेंगवेज के कोर्स संचालित कर रही हैं। मल्टीनेशनल कंपनियां भारतीय बाजार में दिन ब दिन अपना बिजनेस फैला रही हैं, जिससे भारत में फौरैन लेंग्वेज का प्रसार बढ़ रहा है।
भारत में कई इंस्टिट्यूट्स हैं, जो फौरैन लेंग्वेज कोर्स संचालित करते हैं। आमतौर पर फॉरैन लेंग्वेज कोर्स के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन 10+2 है। बैचेलर डिग्री की अवधि 3 साल होती है, जबकि मास्टर डिग्री 5 साल में पूरी करवाई जाती है।
भारत के प्रमुख लेंग्वेज इंस्टिट्यूट :
स्कूल ऑफ लेंग्वेज, जवाहरलाल नेहरु यूनीवर्सिटी, नई दिल्ली। बनारस हिन्दू यूनीवर्सिटी, वाराणसी। भारतीय विद्या भवन, जवाहरलाल नेहरु एकैडमी, नई दिल्ली। सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ इंग्लिश एंड फौरैन लेंग्वेजेस, हैदराबाद। एलायंस फ्रेंसाइस- देश भर में 15 ब्रांचेस। मैक्स मुलर भवन- सभी मैट्रो सिटी में उपलब्ध। इंडो-इटालियन चैंबर ऑफ कॉमर्स, मुंबई। जेपनीस इंफोर्मेशन एंड कल्चर सेंटर, नई दिल्ली। रामकुष्ण मिशन, कोलकाता। इंडो-जापान चैंबर ऑफ कॉमर्स, चेन्नई। पुणे यूनीवर्सिटी, गणेशखिन्द पुणे। राजस्थान यूनीवर्सिटी, जयपुर राजस्थान।