शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अलविदा 2021
  4. 7 health products used in 2021
Written By
Last Modified: बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (18:39 IST)

Year Ending 2021 - साल 2021 में सबसे अधिक इस्तेमाल किए गए ये 7 हेल्थ प्रोडक्ट्स

Year Ending 2021 - साल 2021 में सबसे अधिक इस्तेमाल किए गए ये 7 हेल्थ प्रोडक्ट्स - 7 health products used in 2021
साल 2022 आने वाला है। लेकिन उससे पहले 2021 की यादों को समेटकर बंद करना भी जरूरी है। साल 2021 में कोरोना ने 2020 के मुकाबले अधिक तबाही मचाई है। किसी ने अपनों को ओवर हेल्थ प्रोटेक्शन की मदद से बचा लिया तो कोई इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो वापस नहीं लौट सका। कोरोना से बचाव के लिए इस साल भी कई सारे हेल्थ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया गया। आइए जानते हैं 2021 के उन 7 प्रोडक्‍ट्स के बारे में 2021 में जिनका बहुत अधिक इस्तेमाल किया गया।    

1. मास्‍क - जी हां, कोविड से बचाव के लिए मास्‍क सबसे अधिक मददगार है। क्योंकि वायरस मुंह या नाक के तहत ही शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसलिए वैक्सीन के अलावा मास्‍क ही जो कोविड से सुरक्षा में मदद करेगा। जिंदगी का हिस्सा बन चुके मास्‍क आपको पॉल्युशन से भी बचाव में बेहद मददगार है।  

2. हैंड सैनिटाइजर - कोविड से बचाव के लिए आज खुद की सुरक्षा करना प्राथमिकता है। हाथों में लगे जर्म्‍स को खत्म करने का सैनिटाइजर बेहतर तरीका है। जर्म्‍स कब आपके हाथ में लग जाए, और कब आपके शरीर में प्रवेश कर जाए आपको किसी तरह का कोई अंदाजा नहीं है। ऐसे में इसका प्रयोग कर इस बीमारी से बचाव का बेहतर तरीका है।  WHO द्वारा भी इसे इस्तेमाल करने की मंजूरी दी गई है। किसी भी चीज के प्रयोग से पहले और बाद में हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल आवश्यकता बन गया है।

3.ऑक्सीजन मीटर - शायद इससे पहले इस तरह देश में अस्पताल की बदहाली का नजारा नहीं देखा होगा। न जाने कितने लोगों ने ऑक्सीजन की कमी के चलते अपनी जान गवाई है। ऐसे में सांस की जरा भी समस्या होने या कोविड से संक्रमित होने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प रहा। ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए इसका काफी इस्‍तेमाल किया गया।

4. इम्‍यूनिटी बूस्‍ट प्रोडक्‍ट्स - जी हां, कोविड कमजोर इम्यूनिटी वाले अधिक तेजी से इसकी चपेट में आ रहे थे। ऐसे में इससे बचाव के लिए इम्‍यूनिटी प्रोडक्‍ट्स का चलन काफी बढ़ा। डॉक्टर से भी सलाह ले कर इम्‍यूनिटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया गया और काढ़ा सहित अन्य देशी चीजों का भी इस्तेमाल किया।

5.हेल्‍थ इंश्‍योरेंस - कोविड महामारी के दौरान हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कितना जरूरी होता है उसकी अहमियत बहुत अधिक समझ आई। क्योंकि आपका बहुत कुछ खर्चा कवर हो जाता है। हालांकि कोविड एक ऐसी महामारी थी जिसका अंदाजा किसी को भी नहीं है। उस दौरान यह बीमारी कवर नहीं  थी। लेकिन जब लोगों ने हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी खरीदना चाहा तो कोविड बीमारी को भी इसमें जोड़ा गया। क्योंकि हर कोई इसकी चपेट में आ रहा था।  हालांकि कोरोना को कवर करते हुए जो भी हेल्‍थ इंश्‍योरेंस के प्लान बने हैं वे सभी अलग-अलग हैं।

6. टर्म इंश्‍योरेंस - असमय मौत से भयभीत लोग टर्म इंश्‍योरेंस की ओर भी रुख करने लगे। अपनों की आर्थिक सुरक्षा के मद्देनजर यह टर्म इंश्‍योरेंस भी लोगों ने खूब खरीदा है। टर्म में रिस्क कवर की संभावना अधिक संभावना होती है। हालांकि कई सारे नियम होते हैं। लेकिन उन्हें रकम मिलती है परिवार के लिए काफी मददगार होती है।

7.ऑर्गेनिक फूड - ऑर्गेनिक फूड का चलन पिछले 1 से 2 सालों में काफी बढ़ गया है। बीमारी से बचाव के लिए केमिकल युक्त महंगी सब्जियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
वैक्सिंग के बाद होने वाली समस्याओं को दूर करने के 3 उपाय