सम्बंधित जानकारी
- ओमिक्रॉन वैरिएंट के लिए क्या सही है आपका पुराना मास्क?
- Skin care tips : स्कीन टाइटनिंग फेस मास्क को अपनाएं, त्वचा को ढीलेपन से बचाएं
- टीका ले लें, मास्क पहन लें, क्योंकि फैल रहा है ओमिक्रॉन
- कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से कैसे बच सकते हैं आप? एक्सपर्ट से जानें कारगर उपाय
- ओमिक्रॉन वैरिएंट पर कितना असरदार मौजूदा वैक्सीन? वैज्ञानिकों का दावा नए वायरस से लड़ाई में मास्क ही सबसे बड़ा हथियार
कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, बिना मास्क वालों से वसूला 1.5 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली। भारत में अब फिर से जानलेवा कोरोनावायरस के मामले दिन-पर-दिन बढ़ते जा रहे हैं। इस पर रोकथाम के लिए राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों ने पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। इस बीच दिल्ली सरकार ने बताया है कि पिछले 2 दिनों के अंदर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन पर 1.50 करोड़ रुपए की वसूली की गई है।
दिल्ली सरकार ने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए दिल्ली पुलिस ने 163 एफआईआर भी दर्ज की है। सरकार ने जानकारी दी कि इस दौरान पूर्वी दिल्ली में 1,245 और उत्तरी दिल्ली में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के 1446 मामले दर्ज किए गए, वहीं मास्क नहीं लगाने, शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने और भीड़ जमा करने के 7,778 मामले दर्ज हुए हैं।
