1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. महिला दिवस
  4. women's day poem in hindi

महिला दिवस पर कविता: पीड़ा सहकर भी मुस्कुराती

women's day hindi
सृजनकरणी सबसे बढ़कर,
नारियाँ जग बनाती बेहतर।

मुखड़ा सुंदर, मन भी सुंदर,
द्वैष न धारे वे उर के अंदर।

सह लेती सब पीड़ा-अभाव,
नहीं पालती बदले का भाव।

बार-बार नहीं जिद्द पर अड़ती,
परिस्थिति अनुरूप ही चलती।

न छेड़ती, न ही पीछे पड़ती,
वे अपमानित करने से बचती।

चौराहों पर न बस्ती बसाती,
आते-जातो को नहीं सताती।

शक्ति से प्रताड़ित न करती,
अभद्र टिप्पणियाँ न कहती।

ठुकराने से न कुण्ठा लाती,
न ही वे कोई चेहरे जलाती।

न कोई संग हथियार रखती,
कोसों दूर विध्वंस से रहती।

निर्माण की परिभाषा गढ़ती,
वास्तुकारिणी, रचती रहती।

अपनी बोली न लगवाती,
किसी से न दहेज मांगती।

रोब से न कुछ हथियाती,
पराये घर को वे अपनाती।

देरी पे प्रश्नचिन्ह नहीं लगाती,
बस, चौखट पर राह ताकती।

जीवन पथ में संगिनी होती,
वे सारे रिश्ते-नाते निभाती।

पीड़ा सहकर भी मुस्कुराती,
प्रेमरूपी वे खुशियाँ लुटाती।

वे अपनी दुनिया में हर्षाती,
स्वयंसिद्धाएं, भला चाहती।
लेखक के बारे में
सपना सीपी साहू 'स्वप्निल'
ये भी पढ़ें
महिला दिवस पर कविता : नारी