सम्बंधित जानकारी
- International Women Day Speech : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैसे दें हिन्दी में भाषण
- महिला दिवस पर कविता : नारी तुम स्वतंत्र हो
- Women's Day Gift Ideas - इस महिला दिवस पर Financial तोहफे के साथ दें महिला दिवस की बधाई
- Women's Day 2022: देश की पावरफुल 10 बिजनेस वुमन, जिन्होंने स्टार्टअप के कल्चर को किया बूस्ट
- Women's Day 2022: ग्रामीण इलाकों से आने वाली इन 10 महिलाओं ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया
महिला दिवस पर कविता : घर में भी थी एक उदास औरत
तुमने देखा
कुछ औरतों की तस्वीरें
छपी हैं अखबारों में
मिल रहा उन्हें सम्मान
महिला दिवस पर
बहुत खुश हैं आज ये महिलाएँ
कुछ औरतों की तस्वीरें
छपी हैं अखबारों में
मिल रहा उन्हें सम्मान
महिला दिवस पर
बहुत खुश हैं आज ये महिलाएँ
कुछ औरतों ने
नये कीर्तिमान रचे
अपने क्षेत्र के शीर्ष पर थीं वे
जाने कितने संघर्ष के बाद
जीते थे उन्होंने पदक ....
नये कीर्तिमान रचे
अपने क्षेत्र के शीर्ष पर थीं वे
जाने कितने संघर्ष के बाद
जीते थे उन्होंने पदक ....
उनकी विजयी मुस्कान !!
बहुत भली सी लगतीं हैं
हँसने मुस्कुराने वाली ये औरतें
टी.वी. के पर्दे पर
सिनेमा के बड़े पर्दे पर
बड़े बड़े विज्ञापनों में
चमकती /दमकती
अपनी अदाओं से लुभाती
सबको बहुत भली लगतीं हैं ....
बहुत भली सी लगतीं हैं
हँसने मुस्कुराने वाली ये औरतें
टी.वी. के पर्दे पर
सिनेमा के बड़े पर्दे पर
बड़े बड़े विज्ञापनों में
चमकती /दमकती
अपनी अदाओं से लुभाती
सबको बहुत भली लगतीं हैं ....
हर मुस्कुराती औरत के पीछे
एक उदास औरत थी
उस उदास औरत की
उदासी की वजह
ये समाज ही था
जो आज उसकी
जीत पर बजा रहा था तालियाँ ...
एक उदास औरत थी
उस उदास औरत की
उदासी की वजह
ये समाज ही था
जो आज उसकी
जीत पर बजा रहा था तालियाँ ...
अख़बारों ,टी.वी. के पर्दों
और सिनेमा की स्क्रीन पर
चमकती तस्वीरों की
मुस्कान पर मोहित होने वालों
हर उदास औरत
इसी तरह चहकना चाहती है
मुस्कुराना चाहती है
खिलखिलाना चाहती है
तुमने कभी नहीं देखा
तुम्हारे घर में भी थी एक उदास औरत
और थी तुम्हारे पड़ोस में भी .....
और सिनेमा की स्क्रीन पर
चमकती तस्वीरों की
मुस्कान पर मोहित होने वालों
हर उदास औरत
इसी तरह चहकना चाहती है
मुस्कुराना चाहती है
खिलखिलाना चाहती है
तुमने कभी नहीं देखा
तुम्हारे घर में भी थी एक उदास औरत
और थी तुम्हारे पड़ोस में भी .....
