• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2021
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
  4. Mamata Banerjee Dharma card in west bengal election
Written By
Last Modified: बुधवार, 17 मार्च 2021 (15:43 IST)

ममता बनर्जी ने खेला 'धर्म' कार्ड, भाजपा आई तो बोलना पड़ेगा जय श्रीराम

ममता बनर्जी ने खेला 'धर्म' कार्ड, भाजपा आई तो बोलना पड़ेगा जय श्रीराम - Mamata Banerjee Dharma card in west bengal election
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने 'धर्म' का सहारा लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो आप अपने 'धर्म' का पालन नहीं कर पाएंगे। आपको यहां जय श्रीराम बोलना पड़ेगा। 
झारग्राम की रैली में ममता दीदी ने कहा कि भाजपा को भूलकर भी वोट न दें। यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो आपको जय श्रीराम कहना पड़ेगा। आप जय सियाराम नहीं बोल पाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम भी मां दुर्गा की पूजा करते थे। 
 
ममता ने कहा कि मुझे अपने जीवन में कई बार पीटा गया है। पहले मुझे सीपीएम पीटा करती थी, अब भाजपा वाले पीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीपीएम के लोग ही अब भाजपा में चले गए हैं। टीएमसी के भी कुछ गद्दार और लालची लोग भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता घायल हो गई थीं। उस समय उन्होंने अपनी चोट के लिए साजिश का आरोप लगाया था। 
ये भी पढ़ें
बिहार : क्षुब्ध विधानसभा अध्यक्ष नहीं आए सदन में, दुबारा स्थगित हुई कार्यवाही