sundarkand

Fact Check: एलोपैथी विवाद के बीच बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण का AIIMS में भर्ती होने का वीडियो हुआ वायरल, जानिए इसकी सच्चाई

Updated: शुक्रवार, 4 जून 2021 (14:21 IST)
योगगुरु बाबा रामदेव के एलोपैथी पर दिए गए बयान को लेकर उनके और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बीच ठनी हुई है। हाल ही में बाबा रामदेव ने एलोपैथी को बकवास विज्ञान बताते हुए कहा था कि लाखों कोरोना मरीजों की मौत एलोपैथी दवा खाने से हुई है। इसके बाद IMA ने बाबा रामदेव पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की और 1000 करोड़ रुपए का मानहानि का केस दर्ज कराया। अब बाबा रामदेव के सहयोगी और पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बालकृष्ण ऑक्सीजन लगाए अस्पताल के बेड पर दर्द से छटपटाते नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास बाबा रामदेव और कुछ डॉक्टर्स भी दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अभी का है।

क्या हो रहा वायरल-

वीडियो शेयर करते हुए यूजर लिख रहे हैं, “पतंजलि प्रोडक्ट्स और योग में अगर ज़रा सी भी जान होती तो बालकृष्ण को दौरा पड़ने पर रामदेव उसे ऑक्सीजन न लगवाता ना एलोपैथिक डाक्टरों के पास ले जाता।”

क्या है सच्चाई-

वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू करते हुए हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिनके मुताबिक अगस्त 2019 में जन्माष्टमी पर एक पेड़ा खाने के बाद अचानक आचार्य बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।

वेबदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि आचार्य बालकृष्ण का पुराना वीडियो बाबा रामदेव और IMA के बीच चल रहे विवाद के दौरान शेयर किया गया है

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

अगला लेख