सम्बंधित जानकारी
- ट्वीट कर बोले सीएम केजरीवाल, यह समय राज्य सरकारों से लड़ने का नहीं
- अनलॉक से पहले गृहमंत्री ने चेताया,बाजार खुलने का इंतजार कोरोना भी कर रहा है!
- CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने संबंधी याचिका पर सुनवाई टली
- उत्तराखंड में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, सरकार ने दी कुछ रियायतें
- Corona India Update: राहतभरी खबर, देश में 50 दिन बाद सबसे कम 1,52,734 नए मामले
Fact Check: क्या कोरोना वैक्सीन लगाए हाथ से उत्पन्न हो रही बिजली? जानिए
कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए फिलहाल वैक्सीनेशन सबसे अहम हथियार है। हालांकि, कुछ लोग अभी भी वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैक्सीन को लेकर चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद, बाहों में जिस जगह टीका लगाया गया है, वहां से बिजली पैदा हो रही है। आइए जानते हैं, इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है...
भारत सरकार की संस्था प्रेस इंफ़ोर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक विंग ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की। PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट करते हुए बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें और टीकाकरण जरूर करवाएं।
इसके साथ ही, PIB फैक्ट चेक ने बताया कि कोविड-19 के टीकों में धातु या माइक्रोचिप नहीं होती है और ना ही वैक्सीन लेने के बाद शरीर में कोई चुंबकीय प्रभाव या विद्युत धारा उत्पन्न होती है।
भारत सरकार की संस्था प्रेस इंफ़ोर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक विंग ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की। PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट करते हुए बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें और टीकाकरण जरूर करवाएं।
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो में दावा किया गया जा रहा है कि #COVID19 के टीकाकरण के बाद, टीका लगाए हुए बाहों से बिजली उत्पन्न हो जाती है।#PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। #CovidVaccine पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसे फ़र्ज़ी सूचनाओं पर विश्वास न करें,टीकाकरण जरूर करवाएं। pic.twitter.com/pngYElNSjp
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 30, 2021
