ramcharitmanas

अब छुट्‍टी के दिन भी जमा होगी सैलरी, 24x7 काम करेगी NACH

Updated: शुक्रवार, 4 जून 2021 (17:25 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वचालित निपटान व्यवस्था (NACH) आगामी एक अगस्त, 2021 से सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगी। अब एम्पलाइज का वेतन छुट्‍टी के दिन भी जमा हो सकेगा। अब तक छुट्‍टी के दिन कर्मचारियों का जमा नहीं हो पाता था।
 
NACH भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPSI) द्वारा संचालित थोक भुगतान प्रणाली है। इसके जरिये कई क्रेडिट स्थानांतरण मसलन लाभांश, ब्याज, वेतन और पेंशन का भुगतान किया जा सकता है।

इसके अलावा एनएसीएच बिजली, गैस, टेलीफोन, पानी, ऋण की किस्तों, म्यूचुअल फंड में निवेश और बीमा प्रीमियम भुगतान का संग्रहण भी करता है।
 
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने शुक्रवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा कि ग्राहकों को सुविधाओं के विस्तार तथा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने वाली रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) का पूरा लाभ लेने के लिए एनएसीएच को एक अगस्त, 2021 से सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। अभी यह सुविधा बैंकों के कार्यदिवसों के दिन ही उपलब्ध होती है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

अगला लेख