सम्बंधित जानकारी
- चक्रवात समीक्षा बैठक में शामिल न होकर ममता, मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री का अपमान किया : शुभेन्दु अधिकारी
- आखिर क्या है चक्रवात जैसी आपदाओं की भविष्यवाणी में मौसम विभाग की भूमिका?
- Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के आगे बढ़ा, राजस्थान में लू का प्रकोप
- पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव बंदोपाध्याय को केन्द्र ने दिल्ली बुलाया
- यास प्रभावित राज्यों को 1000 करोड़ की राहत, हवाई सर्वेक्षण के बाद मोदी का ऐलान
Fact Check: क्या यास तूफान के दौरान आसमान से गिरा ये खौफनाक जीव? जानिए पूरा सच
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विचित्र व खौफनाक जीव चर्चा में है। इस जीव का चेहरा इंसान की शक्ल से मिलता-जुलता है। जानवर की तरह इस जीव की भी चार टांगे हैं, लेकिन इसके पंजे किसी पक्षी की तरह हैं। दावा किया जा रहा है कि यास तूफान की वजह से ये खतरनाक जीव बिहार के दरभंगा में आसमान से गिरा है, जिसे देखकर नासा भी दंग है और इसे धरती के लिए खतरा बताया है। इस अनोखे जीव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
क्या हो रहा वायरल-
KBC News Katihar नाम के फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एंकर बता रही है कि यास तूफान के बाद बिहार के दरभंगा में आसमान से एक खौफनाक प्राणी गिरा है, जिसे देख नासा भी दंग रह गया। नासा का कहना है कि ये प्राणी धरती के लिए एक बड़े खतरे का संकेत है। इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस जीव की तस्वीरें शेयर करते हुए लिख रहे हैं- बिहार दरभंगा के शिवपुर गांव में आसमान से हवा और वारिस के साथ अजूबा जीव गिरा ग्रामीणों देखकर प्रशासन को सुचित किया NASA टीम को बुलाने पर पता चला कि यह जीव एलियन है आदमी को भीड़ देख झाड़ी में छिपने लगा घायल स्थिति में देखा गया । ईश्वर ने भविष्य के लिए कुछ अलग संकेत दिया।
क्या है सच-
वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें पता चला कि इस जीव के फोटो पिछले साल भी वायरल हुए थे।
आगे की पड़ताल में हमें वायरल तस्वीर Laira Maganuco नाम के फेसबुक अकाउंट पर मिली, जिसे 3 अक्टूबर 2018 को शेयर किया गया था। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया गया है कि ये एक सिलिकॉन आर्टवर्क है।
फेसबुक प्रोफाइल से पता चलता है कि Laira Maganuco इटली की एक आर्टिस्ट है, जो सिलिकॉन से आर्टवर्क बनाती हैं।
वेबदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि वायरल तस्वीर में नजर आ रहा जीव असल में न तो खतरनाक प्राणी है न ही एलियन। बल्कि यह सिलिकॉन से बना एक आर्टवर्क है।
क्या हो रहा वायरल-
KBC News Katihar नाम के फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एंकर बता रही है कि यास तूफान के बाद बिहार के दरभंगा में आसमान से एक खौफनाक प्राणी गिरा है, जिसे देख नासा भी दंग रह गया। नासा का कहना है कि ये प्राणी धरती के लिए एक बड़े खतरे का संकेत है। इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस जीव की तस्वीरें शेयर करते हुए लिख रहे हैं- बिहार दरभंगा के शिवपुर गांव में आसमान से हवा और वारिस के साथ अजूबा जीव गिरा ग्रामीणों देखकर प्रशासन को सुचित किया NASA टीम को बुलाने पर पता चला कि यह जीव एलियन है आदमी को भीड़ देख झाड़ी में छिपने लगा घायल स्थिति में देखा गया । ईश्वर ने भविष्य के लिए कुछ अलग संकेत दिया।
क्या है सच-
वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें पता चला कि इस जीव के फोटो पिछले साल भी वायरल हुए थे।
सभी किसान भाइयों से निवेदन है कि अकेले खेत में ना जाएं और सुरक्षित रहें सावधान रहें यह बहुत ही खतरनाक जानवर आया है गुजरात में
— Amit Kumar Vani (@AmitKumarVani2) September 9, 2020
Dear @RubikaLiyaquat @abpnewshindi
This is really pls find out pic.twitter.com/2GY4mEg4o9