Daily Horoscope
✕

Fact Check: पीएम मोदी की परछाई में दिखने वाले शेर की सच्चाई क्या है, जानें

Published: शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (13:13 IST)
लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय एवं चीनी बलों के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में लेह पहुंचे थे। उस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन ‍रावत और आर्मी चीफ एमएम नरवणे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में तीनों की परछाई में शेर नजर आ रहा है। दावा है कि यह तस्वीर फोटोशॉप नहीं की गई है और यह प्रकृति का संदेश है।

क्या है वायरल-

तस्वीर शेयर कर फेसबुक और ट्विटर यूजर्स लिख रहे हैं, ‘फ़ोटो को देखकर लगता है मानो तीन शेर चल रहे हो। विश्वास न हो फ़ोटो उल्टा करके देख लो। यह फ़ोटो कोई फ़ोटो शॉप नही है यह प्रकृति द्वारा सन्देश है उस भारत माता के लाल का जो मातृभूमि का सर कभी झुकने नही देगा। ऐसे महापुरुष कभी कभी जन्म लेते है।’

वायरल तस्वीर एडिटेड है। असल तस्वीर को प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने 3 जुलाई को ट्विटर पर शेयर किया था, जिसमें तीनों की परछाई को देखा जा सकता है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी की परछाई में दिखने वाले शेर की वायरल तस्वीर फोटोशॉप्ड है।


Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख