Fact Check: जानें, लद्दाख के पैंगोंग झील के ऊपर गश्त करते IAF के अपाचे हेलिकॉप्टर का बताकर वायरल हुए वीडियो का पूरा सच
भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प के बाद भारतीय वायु सेना ने लेह एयरबेस में अपाचे हेलिकॉप्टर और मिग-29 लड़ाकू जेट तैनात किए हैं। इस बीच, पहाड़ों से घिरे झील के ऊपर काफी नीची उड़ान भरते सैन्य हेलिकॉप्टरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दावा है कि ये भारतीय वायु सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर हैं, जो लद्दाख के पैंगोंग झील के ऊपर गश्त कर रहे हैं।
क्या है वायरल-
ट्विटर पर वीडियो को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘लद्दाख में पैंगोंग त्सो पर हमारे अपाचे हेलीकॉप्टर गश्त कर रहे हैं।’ इस वीडियो को 2500 से अधिक लोगों ने लाइक किया है और 1000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया है।
फेसबुक पर भी यह वीडियो ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
क्या है सच-
हमने पाया कि वायरल वीडियो में दिख रहे अपाचे हेलिकॉप्टर का रंग ब्राउन-ब्लैक है, जबकि भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर का रंग ब्लू-ग्रे टोन में है। वहीं, हमारे हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से पर हमेशा तिरंगा होता है। वायरल वीडियो में दिख रहे हेलिकॉप्टर पर कोई तिरंगा नहीं दिख रहा है।
पड़ताल जारी रखने पर हमें इंस्टाग्राम पर यही वीडियो मिला, जिसके साथ दावा किया गया है कि यह एरिजोना के हवासु झील का वीडियो है, जहां फाइटर पायलट अक्सर कम उड़ान वाले युद्धाभ्यास करते हैं।
हमें ऐसा ही एक और वीडियो यूट्यूब पर मिला है, जो दो साल पहले अपलोड किया गया है।
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल वीडियो पर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वीडियो में दिख रहे हेलिकॉप्टर अमेरिका के हैं जो एरिजोना में हवासु झील के ऊपर उड़ रहे हैं।
ट्विटर पर वीडियो को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘लद्दाख में पैंगोंग त्सो पर हमारे अपाचे हेलीकॉप्टर गश्त कर रहे हैं।’ इस वीडियो को 2500 से अधिक लोगों ने लाइक किया है और 1000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया है।
Superb...Our Apache attack helicopters patrol over Pangong Tso in Ladakh Appreciate pic.twitter.com/D20wwDsRdg
— Maj Gen Brajesh Kr (@bkum2000) June 24, 2020
फेसबुक पर भी यह वीडियो ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
क्या है सच-
#ApacheInduction: First AH-64E (I) Apache Guardian helicopter was formally handed over to the IAF at Boeing production facility in Mesa, Arizona, USA on 10 May 19. Air Mshl AS Butola, represented the IAF & accepted the first Apache in a ceremony at Boeing production facility. pic.twitter.com/FzA0IfRine
— Indian Air Force (@IAF_MCC) May 11, 2019