1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. वेब-वायरल
  4. Viral photo claims Uddhav Thackeray bows down before Sonia Gandhi photo

क्या सोनिया गांधी के सामने नतमस्तक हुए उद्धव ठाकरे...जानिए वायरल तस्वीर का पूरा सच...

Uddhav Thackeray
महाराष्ट्र में सियासी संकट फिलहाल के लिए अब खत्म हो गया है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बना रही है और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरूवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उद्धव, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर के आगे हाथ जोड़े और सिर झुकाए नजर आ रहे हैं।
 
क्या है वायरल-
 
तस्वीर को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर लिखते हैं- कड़ी मेहनत के बाद प्रियंका चतुर्वेदी, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के एक ही बॉस हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस को बधाई।


 
वहीं, एक अन्य ट्विटर यूजर लिखती हैं- मिलावटी पार्टी में स्वागत है। अंतत: हम सब आज से सेक्युलर हैं।
एक और यूजर लिखते हैं- बाला साहेब ठाकरे आपके सिद्धांतों को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने छोड़ दिया।


 
क्या है सच-
 
पहली बात गौर करने वाली यह है कि वायरल तस्वीरों में उद्धव ठाकरे जिस फोटो फ्रैम के सामने हाथ जोड़े या सिर झुकाए नजर आ रहे हैं, उस फोटो फ्रैम में सोनिया की अलग-अलग तस्वीर लगी है। इन तस्वीरों की पड़ताल के लिए हमने एक तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च किया, तो हमें असल तस्वीर मिल गई। असल तस्वीर में उद्धव ठाकरे, सोनिया गांधी नहीं बल्कि बाल ठाकरे की तस्वीर के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं। असल तस्वीर को कई न्यूज वेबसाइटों ने इस्तेमाल किया है।
 
चूंकि यह तस्वीर उद्धव ठाकरे की थी, तो हमने उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को खंगाला, तो पाया कि उद्धव ने ही वह तस्वीर ट्वीट की थी। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया है- ‘महाविकास अघाड़ी’ द्वारा महाराष्ट्र का अगला मुख्‍यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मातोश्री पहुंचकर बाला साहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी।

 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल तस्वीर फेक है। असल तस्वीर में उद्धव ठाकरे, सोनिया गांधी नहीं, बल्कि बाला साहेब ठाकरे को नमन कर रहे हैं।

अगला लेख
महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाओं का झारखंड चुनाव पर नहीं पड़ेगा प्रभाव : रविशंकर प्रसाद