dharma sangrah
✕

Fact Check: क्या दिलीप कुमार के आखिरी समय का है यह वायरल VIDEO? जानिए इसकी सच्चाई

Updated: शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (13:02 IST)
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का बीते बुधवार यानि 7 जुलाई को 98 की उम्र में निधन हो गया। इसके बाद से ही उनका एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलीप कुमार अस्पताल के बेड पर हैं और उनकी पत्नी शायरा बानो उन्हें खाना खिला रही हैं। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये दिलीप कुमार के निधन से पहले का आखिरी वीडियो है।

देखें वीडियो-



क्या है सच-

गूगल क्रोम के InVID टूल का इस्तेमाल करते हुए हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ और ‘न्यूज़ 18’ की साल 2013 की रिपोर्ट मिलीं, जिसमें वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट लगा था।

इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो मुंबई के लीलावती अस्पताल का है। दिलीप कुमार को बेचैनी की शिकायत के बाद 15 सितंबर 2013 को वहां भर्ती कराया गया था।

22 सितंबर 2013 को दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ये वीडियो शेयर किया गया था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “आपकी प्रार्थनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। अस्पताल में आराम कर रहे हैं। कल का वीडियो।”

वेबदुनिया की पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत निकला। ये दिलीप कुमार का आखिरी वीडियो नहीं है, बल्कि साल 2013 का वीडियो है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख