ramcharitmanas
✕

क्या राफेल मुद्दे पर सवाल पूछ रहे पत्रकार को राहुल गांधी ने धक्का मारकर गिराया...जानिए सच...

Updated: बुधवार, 30 जनवरी 2019 (13:38 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर जाने-अनजाने में की गई अपनी हरकतों के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आते रहे हैं। कभी वे कुंभाराम लिफ्ट परियोजना को कुंभकरण लिफ्ट परियोजना बोल जाते हैं, तो कभी संसद में मोदी को जादू की झप्पी देने के बाद आंख मारते हैं, लेकिन इस बार वे एक ऐसे काम के लिए ट्रोल किए जा रहे हैं, जो उन्होंने किया ही नहीं है। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही एक तस्वीर में यह दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर सवाल पूछने पर एक पत्रकार को धक्का मारकर गिरा दिया। वायरल तस्वीर में राहुल गांधी दिख रहे हैं और एक व्यक्ति गिरता हुआ नजर आ रहा है।

क्या है सच?

सच यह है कि राहुल गांधी ने पत्रकार को धक्का नहीं दिया था, बल्कि उसका पैर फिसल गया था, जिसके कारण वह नीचे गिर गया था। वैसे हमें वायरल दावे की पड़ताल करने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि इस घटना के बारे में हमें पहले से ही पता था। यह घटना मीडिया के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड हुई थी।

हाल ही में राहुल गांधी ओडिशा दौरे पर गए थे। जब वे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो एक पत्रकार उनकी फोटो लेने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। पत्रकार के नीचे गिरते ही राहुल गांधी दौड़कर उसे उठाने भी आए थे। न्यूज एजेंसी ANI ने भी इस घटना का वीडियो ट्वीट किया था-

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

डॉ. अशोक भार्गव मध्य प्रदेश के स्टेट कमिश्नर स्काउट्‍स नियुक्त

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

अगला लेख