मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. bjp mla surendra singh calls rahul gandhi ravan pm modi ram
Written By
Last Updated : बुधवार, 30 जनवरी 2019 (11:36 IST)

योगी के विधायक के बिगड़े बोल, राहुल हैं रावण तो प्रियंका को बताया शूर्पणखा...

Rahul Gandhi
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति की घोषणा के बाद भाजपा नेता उन्हें लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। मर्यादा को ताक में रखकर बीजेपी नेता बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में नया नाम उत्तरप्रदेश के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह है। सुरेन्द्र सिंह ने प्रियंका गांधी को शूर्पणखा और राहुल गांधी की तुलना रावण से कर डाली।
 
खबरों के अनुसार जब बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह से प्रियंका गांधी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो रावण ने पहली अपनी बहन को भेजा था। अब राम की भूमिका में मोदी हैं और रावण के रूप में राहुल हैं। उन्होंने शूर्पणखा के रूप में अपनी बहन प्रियंका गांधी को उतारा है, तो मान लीजिए कि लंका विजय हो गई। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि मोदी जैसा नेता इस धरती पर पैदा हुआ।
 
प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाने के बाद पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से बीजेपी नेता लगातार उन पर बयानबाजी कर रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
मौसम अपडेट : ध्रुवीय चक्रवात से जमा अमेरिका, उत्तर भारत में कहर बरपा रही हैं ठंडी हवाएं...