dharma sangrah
✕

क्या NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने इस्लाम कबूल कर लिया...जानिए सच...

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (18:03 IST)
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने इस्लाम कबूल कर लिया है। फेसबुक यूजर एम रहमान ने यह वीडियो शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
 
क्या है वायरल वीडियो में-
 
फेसबुक यूजर एम रहमान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘स्पेस से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स ने इस्लाम क्यों अपनाया?’। यह वीडियो बांग्ला भाषा में रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें ये बताया गया कि जब सुनीता अंतरिक्ष में गईं तो उन्हें दो बिंदु दिखाई दिए। फिर जब सुनीता ने टेलीस्कोप से देखा तो वो मुसलमानों के पवित्र धार्मिक स्थल मक्का और मदीना थे। वीडियो में आगे दावा किया गया है कि जैसे ही सुनीता अंतरिक्ष से लौटीं तो उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया।


 
क्या है सच-
 
जब हमने ‘Sunita Williams, Islam’ कीवडर्स से इंटरनेट पर सर्च किया तो हमें साल 2010 में ट्रैवल मैगजीन ‘CN Traveller’ को दिए सुनीता विलियम्स का एक इंटरव्यू मिला। इसमें सुनीता से पूछा गया कि ऐसी अफवाहें हैं कि अंतरिक्ष से मक्का-मदीना देखने के बाद आपने इस्लाम कबूल कर लिया है।
 
इस पर सुनीता ने जवाब दिया, ‘मुझे नहीं पता कि ये कहां से शुरू हुआ, ऐसा नहीं कि मैं किसी धर्म को नहीं मानती या मुझे धर्म पसंद नहीं है। मेरे पिता हिंदू हैं। मैं कृष्ण, राम और सीता को समझकर बड़ी हुई हूं। मेरी मां क्रिश्चन हैं जिसका मतलब है कि मैं जीसस को समझती हूं। ये मेरी व्यक्तिगत पसंद है। इसका नासा से कोई लेना देना नहीं है। मेरा मानना है कि भगवान है, वो हमें एक खुश और जिंदादिल जिंदगी जीने की प्रेरणा दे रहे हैं, ये मेरी सोच है’।

सुनीता विलियम्स के बयान से साफ है कि उन्होंने इस्लाम कबूल नहीं किया है और वायरल दावा झूठा है।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अगला लेख